Saturday, September 5, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमुज़फ़्फ़रनगर पुलिस लाइन में DM-SSP ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव: परिवारों संग...

मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस लाइन में DM-SSP ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव: परिवारों संग हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, मथुरा-उत्तराखंड दर्शन की झांकियां बनीं खास आकर्षण – Muzaffarnagar News


वरुण कुमार शर्मा | मुजफ्फरनगर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस लाइन स्थित मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का जन्मोत्सव शुक्रवार रात धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पूरा पुलिस लाइन परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों, भजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कृष्णमय हो गया।

4 और 5 सितंबर की आधी रात को हुए इस कार्यक्रम में DM उमेश मिश्रा और SSP संजय कुमार वर्मा ने पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।

पुलिस लाइन के मंदिर को बिजली की आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था। SSP संजय कुमार वर्मा और उनकी पत्नी डॉ. नीलम राय वर्मा समेत कई पुलिस अधिकारियों और उनके परिवारों ने पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में बने मंच पर पुलिस परिवार के बच्चों और कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और राधा-कृष्ण से जुड़े धार्मिक प्रसंगों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की इन मनमोहक प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद सभी पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों का मन मोह लिया।

इस दौरान मथुरा दर्शन और उत्तराखंड दर्शन पर आधारित भव्य झांकियां भी खास आकर्षण रहीं। इन झांकियों में धार्मिक और पर्यटन स्थलों को खूबसूरती से दिखाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर मंदिर परिसर जयकारों और भजनों से गूंजता रहा। पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों ने पूरे उत्साह से कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस मौके पर DM उमेश मिश्रा और SSP संजय कुमार वर्मा ने पुलिसकर्मियों, उनके परिवारों और जिले के लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुख-समृद्धि की कामना भी की।

कार्यक्रम में SP सिटी अमृत जैन, SP देहात अक्षय संजय महाडीक, SP क्राइम इंदु सिद्धार्थ, SP ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवार शामिल रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments