Monday, September 7, 2026
Homeराज्यबिहारसहरसा में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म,3 नाबालिग डिटेन: खेलने...

सहरसा में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म,3 नाबालिग डिटेन: खेलने के बहाने सुनसान जगह ले गए थे; मां के बयान पर पॉक्सो एक्ट में FIR – Saharsa News




सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही तीन नाबालिग लड़कों ने बच्ची को खेलने के बहाने बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद नाबालिग आरोपियों को छह घंटे के भीतर निरुद्ध कर लिया। सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने सोमवार दोपहर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। बच्ची की मां के बयान पर सदर थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… घर के बाहर खेल रही थी बच्ची, अचानक हुई गायब पीड़िता की मां के अनुसार, वह घर में खाना बनाने के काम में लगी थीं। इस दौरान बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद बच्ची के दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। दोपहर करीब दो बजे बच्ची सुनसान गाछी के पास गंभीर हालत में मिली। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर परिजन बच्ची को तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सोमवार को बच्ची का वहां इलाज चल रहा था। चिकित्सकों के अनुसार, बच्ची को गंभीर चोट के कारण रक्तस्राव की समस्या थी। घटनास्थल पर पहुंची FSL टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित की गई। वरीय पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से आवश्यक साक्ष्य और नमूने जुटाए। छह घंटे में तीनों नाबालिग निरुद्ध विशेष पुलिस टीम ने नामजद आरोपियों की तलाश में तत्काल छापेमारी शुरू की। पुलिस के अनुसार, तीनों नाबालिग आरोपियों को घटना के करीब छह घंटे के भीतर निरुद्ध कर लिया गया। पुलिस अब मामले की आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने पहचान उजागर न करने की अपील की पुलिस ने मीडिया और आम लोगों से अपील की है कि नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की पहचान सार्वजनिक न करें। पुलिस ने कहा कि बच्ची की गोपनीयता और सम्मान का ध्यान रखते हुए किसी भी ऐसी जानकारी, फोटो या विवरण को साझा नहीं किया जाना चाहिए, जिससे उसकी पहचान उजागर हो।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments