Tuesday, September 8, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबागपत में दोहरे हत्याकांड का आरोपी 25 दिन से फरार: नरेश...

बागपत में दोहरे हत्याकांड का आरोपी 25 दिन से फरार: नरेश नाथ पर 25 हजार का इनाम, मंदिर में गड्ढा खोदकर दबाए थे दो शव – Baghpat News




बागपत के लहचौड़ा गांव स्थित मंदिर में दो लोगों की हत्या कर शव दबाने के मामले में आरोपी नरेश नाथ का 25 दिन बाद भी कोई पता नहीं चला है। पुलिस की कई टीमें लगातार उसकी तलाश कर रही हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नरेश नाथ को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना चांदीनगर क्षेत्र के अंकित और इसरार 25 जुलाई को लापता हुए थे। पुलिस ने 13 अगस्त को मामले का खुलासा करते हुए बताया था कि दोनों की हत्या के बाद उनके शव मंदिर परिसर में गड्ढा खोदकर दबाए गए थे। इस मामले में नरेश नाथ को आरोपी बनाया गया है। खुलासे के बाद से ही वह फरार है। पुलिस नरेश नाथ के दो शिष्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी के परिवार के लोगों से भी पूछताछ की गई है, लेकिन इसके बावजूद नरेश नाथ अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। 25 दिन से पुलिस को चकमा दे रहा आरोपी अंकित और इसरार के लापता होने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की थी। 13 अगस्त को पुलिस ने मामले का खुलासा किया। इसके बाद नरेश नाथ के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है। दो शिष्य जेल भेजे, परिवार से भी हुई पूछताछ मामले में पुलिस नरेश नाथ के दो शिष्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने नरेश नाथ के परिवार के लोगों से भी पूछताछ की, ताकि उसके बारे में जानकारी जुटाई जा सके। हालांकि, अब तक पुलिस को आरोपी के ठिकाने का पता नहीं चल सका है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना प्रभारी बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी थाना प्रभारी राकेश पुंडीर ने बताया कि पुलिस टीम नरेश नाथ की तलाश कर रही है। उसके संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से ग्रामीणों में भी आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर चर्चा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस लगातार तलाश कर रही है और उम्मीद है कि नरेश नाथ को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ग्रामीणों ने बागपत के काठा गांव में जली हुई लाश मिलने के मामले का भी जिक्र किया। उस ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले में भी पुलिस जल्द आरोपी तक पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का खुलासा करेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments