- Hindi News
- National
- Surat Youth Falls 40 Feet From Bridge While Shooting Reels | CCTV Footage
सूरत6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
युवक के ब्रिज से ऑटो पर गिरने का सीसीटीवी फुटेज।
गुजरात के सूरत शहर में रील बनाने के चक्कर में एक युवक 40 फीट ऊंचे ओवरब्रिज से नीचे गिर गया। खुशकिस्मती से वह एक ऑटो रिक्शा के शेड पर गिरा था, जिससे उसकी जान बच गई। मामला सोमवार का है, जिसका सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है।
दोस्त के साथ ब्रिज पर रील बना रहा था
मूल रूप से बिहार का रहने वाला 21 साल का मोनू अपने दोस्त के साथ रील बनाने किम रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचा था। दोनों रील बनाने ब्रिज के पिलर पर चढ़ गए।
इसी दौरान मोनू का बैलेंस बिगड़ गया और वह नीचे ऑटो पर जा गिरा। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसकी मदद की।
सूचना मिलते ही किम पुलिस थाने की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई थी। टीम उसे पास के अस्पताल ळे गई। युवक के हाथ-पैर में मामूली चोटें थीं। पुलिस ने समझाइश देकर उसे छोड़ दिया।

ओवरब्रिज के इसी पिलर पर खड़े होकर बना रहे थे रील।

ओवरब्रिज के नीचे खड़ा ऑटो रिक्शा, जिसके शेड पर युवक गिरा।

ऑटो पर गिरने के बाद युवक खुद ही उठा। आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए थे।
———————-
ये खबर भी पढ़ें…
रील बनाते समय इटमा वाटरफॉल में गिरा युवक, मौत: रीवा में पोज देते समय पैर फिसलने से गिरा

रीवा के प्रसिद्ध इटमा वाटरफॉल में मंगलवार को युवक का पैर फिसल गया जिससे वह झरने में गिर गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक मोहम्मद तनवीर (पिता निसार अहमद) प्रयागराज के अनापुर का रहने वाला था। पूरी खबर पढ़ें…


