Wednesday, September 9, 2026
Homeलाइफस्टाइल42 की उम्र में भी फौलादी बॉडी, गुरमीत चौधरी ने खाना छोड़ी...

42 की उम्र में भी फौलादी बॉडी, गुरमीत चौधरी ने खाना छोड़ी रोटी-चावल और चीनी! ऐसा है फिटनेस रूटीन


एक्टर गुरमीत चौधरी अपनी दमदार एक्टिंग के साथ फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। आज हम आपको उनके सख्त फिटनेस रूटीन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाना हर किसी के बस की बात नहीं है।

एक्टर गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी दमदार एक्टिंग के साथ फिटनेस के बारे में भी हर कोई जानता है और वह फिट-टोन्ड बॉडी के लिए जाने जाते हैं। गुरमीत ने ऐसे ही फौलाद जैसा शरीर नहीं बनाया है बल्कि इसके लिए वह कड़ी मेहनत करते हैं और डाइट भी काफी बैलेंस लेते हैं। फिट रहने के लिए उन्होंने सालों से चावल, रोटी और चीनी नहीं खा रहे हैं। उनका मानना है कि जब आप किसी आदत को करीब 6 महीने तक अपना लेते हैं, तब शरीर को उसकी आदत पड़ जाती है और वह उस हिसाब से ही ढल जाता है। गुरमीत ने फिट रहने के लिए अपने रूटीन को काफी सख्त रखा हुआ है, जिसकी अब उन्हें आदत हो चुकी है। चलिए आपको बताते हैं फौलादी शरीर के लिए गुरमीत क्या खाते हैं और क्या उनका फिटनेस रूटीन है।

चावल-चीनी के अलावा नहीं खाते ये चीजें

गुरमीत चौधरी ने सालों से चावल, रोटी और चीनी को हाथ नहीं लगाया है और इसके अलावा वह मैदा, समोसा, मिठाई, जंक फूड्स से भी कोसों दूर रहते हैं। उनका मानना है कि अगर ये सब खाएंगे तो शरीर हेल्दी नहीं रहेगा और अगर आपको लंबे समय तक स्वस्थ रहना है तो शुरुआत अभी से करनी होगी।

क्या है उनके खाने की प्लेट में

गुरमीत चौधरी फिटनेस को लेकर काफी सख्त हैं और वह सिर्फ उबला या सादा खाना खाते हैं। इसमें सलाद, फल और उबला चिकन हो सकता है। रोटी वह क्विनोवा की खा लेते हैं, गेहूं के आटे से बनी रोटी नहीं खाते हैं। साथ ही वह चिकना खाना खाना भी पसंद नहीं करते हैं।

इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हैं

गुरमीत चौधरी शाम को करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच अपना डिनर कर लेते हैं और इसके बाद 14 से 16 घंटे की इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हैं। ऐसा करने से उनका पाचन मजबूत बना रहता है और वजन भी कंट्रोल में रहता है। उनका मानना है कि अगर आपको बिना रुके फिटनेस मेंटेन करनी है, तो उसका सही तरीका इंटरमिटेंट फास्टिंग है।

वर्कआउट भी नहीं है कम कठिन

गुरमीत चौधरी सुबह जल्दी उठकर मार्शल आर्ट्स, किक-बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक, वेट ट्रेनिंग, डांस, साइकिलिंग और योग करते हैं। इससे उनका शरीर फिट और फ्लेक्सिबल बना रहता है। वह हर दिन करीब 2 घंटे वर्कआउट करते हैं और सुबह योगा करते हैं। फिटनेस के लिए वह हर जरूरी एक्टिविटी करते हैं, जो उनके शरीर को मजबूत बनाकर रख सकती है। यही कारण है कि गुरमीत चौधरी ने 42 साल की उम्र में भी सिक्स पैक एब्स और फिट बॉडी बनाकर रखी है। गुरमीत का मानना है कि फिट रहने के लिए आपको कुछ आदतों और चीजों को छोड़ना पड़ेगा। आप जंक फूड खाकर हेल्दी बॉडी नहीं बना सकते, उसके लिए आपको सही डाइट लेनी पड़ेगी और इसलिए उन्होंने अपना फिटनेस रूटीन सख्त बनाकर रखा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments