Wednesday, September 9, 2026
Homeबिज़नेसबुढ़ापे का सहारा है एसबीआई की एफडी स्कीम, जानें 1 लाख पर...

बुढ़ापे का सहारा है एसबीआई की एफडी स्कीम, जानें 1 लाख पर कितना पैसा बनेगा


अगर आप अपना पैसा सुरक्षित जगह पर रखना चाहते हैं और उस पर तय रिटर्न भी चाहते हैं, तो FD एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. खासकर ऐसे निवेशकों जो शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से दूर रहकर निश्चित ब्याज कमाना चाहते हैं. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंकों में शामिल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) भी अलग-अलग-अवधि की FD की सुविधा देता है.

बैंक में कुछ दिनों से लेकर कई साल तक के लिए पैसा जमा किया जा सकता है. 1 साल यानी 365 दिन की FD भी कई निवेशक करते हैं. इस अवधि में सामान्य ग्राहकों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर अलग-अलग है. ऐसे में अगर आप SBI में 1 लाख रुपये एक साल के लिए जमा करने की सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि मैच्योरिटी पर आपको कितनी रकम मिल सकती है.

365 दिन की FD पर कितना ब्याज मिलेगा?

SBI में 365 दिन यानी एक साल की FD पर सामान्य ग्राहकों को 6.25 फीसदी सालाना ब्याज दिया जा रहा है. यह दर 3 करोड़ रुपये से कम की FD पर लागू है. यानी अगर कोई सामान्य ग्राहक एक लाख रुपये एक साल के लिए जमा करता है, तो 6.25 फीसदी की दर से करीब 6,250 रुपये का ब्याज बनता है.

इस हिसाब से एक साल पूरा होने पर मूलधन और ब्याज मिलाकर रकम करीब 1,06,250 रुपये हो सकती है. हालांकि, पूरी मैच्योरिटी राशि बैंक के ब्याज कैलकुलेशन और पेमेंट के तरीके के आधार पर थोड़ी अलग हो सकती है.

सीनियर सिटीजन्स को कितना फायदा?

SBI सीनियर सिटीजन्स को सामान्य ग्राहकों की तुलना में ज्यादा ब्याज देता है. 60 साल या उससे अधिक उम्र के ग्राहक को 365 दिन की FD पर 6.75 फीसदी ब्याज मिल रहा है. वहीं, 80 साल या उससे अधिक उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 6.85 फीसदी है. यानी समान अवधि और रकम पर सीनियर सिटीजन्स को सामान्य ग्राहक के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलता है.

1 लाख रुपये जमा करने पर कितना मिलेगा?

अगर 1 लाख रुपये की FD एक साल के लिए की जाती है, तो मोटे तौर पर रकम इस तरह समझ सकते हैं:

सामान्य ग्राहक: 6.25% ब्याज – करीब 6,250 रुपये ब्याज
60 से अधिक उम्र वाले सीनियर सिटीजन: 6.75% ब्याज – करीब 6,750 रुपये ब्याज
80 से अधिक उम्र वाले यानी सुपर सीनियर सिटीजन: 6.85% ब्याज – करीब 6,850 रुपये ब्याज

इस तरह मैच्योरिटी पर रकम करीब 1.06 लाख से 1.07 लाख रुपये के बीच हो सकती है.

SBI FD में कितने समय के लिए कर सकते हैं निवेश?

SBI में FD सिर्फ एक साल के लिए ही नहीं होती. ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग अवधि चुन सकते हैं. बैंक में 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए FD की सुविधा उपलब्ध है. ब्याज दर FD की अवधि और ग्राहक की कैटेगरी के हिसाब से बदलती है.

सीनियर सिटीजन के लिए FD का एक फायदा यह है कि उन्हें सामान्य ग्राहकों से आमतौर पर 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलता है. 80 साल या उससे अधिक उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन को इसके ऊपर अतिरिक्त फायदा मिलता है. हालांकि, FD में पैसा लगाने से पहले मौजूदा ब्याज दर, टैक्स नियम और मैच्योरिटी राशि की बैंक से बात करके पता करनी चाहिए.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments