Thursday, September 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशअखिलेश बोले- आउटसोर्स खत्म करेंगे, सबको पक्की नौकरी देंगे: भाजपा प्रभारी...

अखिलेश बोले- आउटसोर्स खत्म करेंगे, सबको पक्की नौकरी देंगे: भाजपा प्रभारी पर तंज- तिजोरी भरने मुंबई से कोई TI आए हैं – Uttar Pradesh News




सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर आउटसोर्स व्यवस्था खत्म की जाएगी और सभी को पक्की नौकरी दी जाएगी। भाजपा के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा- AI के जमाने में TI आए हैं। मुंबई से कोई तिजोरी लेकर आया है, उसे भरने के लिए। बसपा से आकाश आनंद को निकाले जाने के सवाल पर उन्होंने कहा- यह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है। इस पर बोलने का हक दूसरे को नहीं है। हालांकि, सपा में आकाश आनंद को शामिल कराने के सवाल पर अखिलेश ने मुस्कुराते हुए पूछा- तुम लेकर आओगे तो शामिल कर लूंगा। लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने भाजपा सरकार पर महंगाई, भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य व्यवस्था और सांप्रदायिकता को लेकर निशाना साधा। बड़ी-बड़ी मूंछें रखने वाले ललितपुर के जगदीश यादव को भी उन्होंने अपने साथ बैठाया और मूंछों की देखभाल के लिए लिफाफा दिया। पढ़िए अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस की प्रमुख बातें… 1- पैसे के अभाव में पत्नी का दाह संस्कार नहीं कर पाया अखिलेश यादव ने कहा- झांसी में एक व्यक्ति की पत्नी बीमार थी और उसकी मृत्यु हो गई। पहले इलाज के लिए पैसे नहीं थे। गरीब लाश लेकर घंटों बैठा रहा, कोई मदद को नहीं आया। एक कांस्टेबल ने जरूर घर पहुंचाने में मदद की, लेकिन उसके पास दाह संस्कार के पैसे नहीं थे। उसे अपनी पत्नी का शव नदी में बहाना पड़ा। अखिलेश ने कहा- आप क्या कह रहे हैं, हमारा GDP इतना बढ़ा, निवेश इतना आ रहा है। बताओ, ये झांसी की घटना GDP की पोल खोल रही है कि नहीं। एक गरीब अपनी पत्नी का दाह संस्कार नहीं कर पा रहा, लाश नहीं ले जा पा रहा तो ये GDP के आंकड़े किस काम के हैं। ये उनके मित्रों के लिए हैं, जो बड़ा-बड़ा कारोबार कर रहे हैं। 2- प्लास्टर के बाद डॉक्टर भूल गया, इंफेक्शन से टांग काटनी पड़ी अखिलेश ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। कहा- इस सरकार में कैसा इलाज हो रहा है? कल मुझे एक बिटिया मिली थी। उसका पैर टूट गया था तो प्लास्टर लगाया था। प्लास्टर लगाने के बाद डॉक्टर भूल गया। बाद में इंफेक्शन हुआ तो टांग काटनी पड़ी। उन्होंने कहा- 15 अगस्त को मैंने बताया था कि एक व्यक्ति पेट दर्द के लिए अस्पताल में भर्ती हुआ और उसका हाथ काटना पड़ा। अखिलेश ने कहा- अस्पताल बनाना सवाल नहीं है। आपके पास अच्छे डॉक्टर हों, अच्छा नर्सिंग स्टाफ हो, सुविधाएं हों और डायग्नोस्टिक की व्यवस्था होनी चाहिए। इनके अस्पतालों को भी इलाज की जरूरत है। सरकार को भी इलाज की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर कोई भी गरीब व्यक्ति अस्पताल आएगा तो उसका इलाज होगा। उसे कार्ड नहीं दिखाना पड़ेगा। 3- लखनऊ को अवार्ड मिलने पर बोले- शुक्र है बारिश के दिनों में AQI नापा गया लखनऊ को अवार्ड मिलने पर अखिलेश ने कहा- लखनऊ को अवार्ड मिला है, सुना है। शुक्र है बारिश के दिनों में AQI नापा गया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर लखीमपुर और पीलीभीत को ऑल-वेदर एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। 4- AI के जमाने में TI आए हैं, मुंबई से कोई तिजोरी भरने आया है अखिलेश ने कहा- AI के जमाने में TI आए हैं, मुंबई से कोई तिजोरी भरने आया है। 3 लाख का मोबाइल लॉन्च हुआ है, पत्रकारों को सिर्फ DI ही दे सकते हैं। कहा- भाजपा सांप्रदायिकता के मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहती है। महंगाई और भ्रष्टाचार से निपटने के रास्ते इनके पास नहीं हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments