यूपी में लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे 4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 48 जिलों में तेज बारिश हो सकती है। उन्नाव की सड़कों पर नाव चल रही हैं। बिहार में 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 14 जिलों में बाढ़ की स्थिति है। करीब 44 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित है। 27,954 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। मध्य प्रदेश में तीन दिन के ब्रेक के बाद मानसूनी सिस्टम फिर एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को राज्य के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। गुरुवार रात भोपाल और विदिशा में बारिश हुई। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर में मौसम-बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Source link

