Saturday, September 12, 2026
Homeराज्यबिहारसीतामढ़ी में जिला परिषद प्रतिनिधि की 8 गोली मारकर हत्या: मॉर्निंग...

सीतामढ़ी में जिला परिषद प्रतिनिधि की 8 गोली मारकर हत्या: मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, 15 दिन पहले भी हुई थी फायरिंग, नाराज लोगों ने थाना घेरा – Sitamarhi News




सीतामढ़ी में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले जिला परिषद प्रतिनिधि बैद्यनाथ मयतो की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया-रामपट्टी चौक के पास पथरिया श्मशान के पास हुई। बदमाशों ने बैद्यनाथ मयतो को निशाना बनाकर लगातार फायरिंग की। उन्हें करीब 8 गोलियां लगीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद बदमाश मौके से भाग गए। 14 दिन पहले भी हुई थी फायरिंग बैद्यनाथ मयतो पर इससे पहले 28 अगस्त को भी फायरिंग हुई थी। इस मामले में डुमरा थाना में बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद से आरोपी भाग रहे थे। परिजन और समर्थक लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज जिला परिषद से जुड़े लोगों ने डुमरा थाना का घेराव भी किया था। समर्थकों का आरोप था कि फायरिंग की घटना के बाद बैद्यनाथ को लगातार धमकियां मिल रही थीं। इसके बावजूद बदमाशों पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने एक बार फिर उन्हें घेर लिया और गोलियों से मार दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच के साथ अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। इस वारदात के बाद इलाके में तनाव और गुस्सा है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments