Saturday, September 12, 2026
Homeराज्यदिल्लीMP-राजस्थान समेत 7 राज्यों में तेज बारिश: उत्तराखंड में 170 फीट...

MP-राजस्थान समेत 7 राज्यों में तेज बारिश: उत्तराखंड में 170 फीट लंबा ब्रिज बहा; बिहार में 47 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित


नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित 7 राज्यों में एक बार फिर तेज बारिश का दौर जारी है। MP के 15 जिलों में शनिवार को भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि राजस्थान के 29 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। दोनों राज्यों में अगले 3 दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते पिथौरागढ़ के धारचूला में 170 फीट लंबा बैली ब्रिज बह गया। कूला गाड़ के तेज बहाव में यह पुल बहा है। इससे चीन सीमा से लगी व्यास, दारमा और चौदांस घाटियों का संपर्क टूट गया है। 15 सितंबर से होनी वाला आदि कैलाश यात्रा पर भी इसका असर पड़ सकता है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश के साथ बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। यूपी में 26 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं और 21 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। बिहार में 15 जिलों के 47 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में हैं। गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

यूपी के लखीमपुर-खीरी जिले के दुधवा नेशनल पार्क में बाढ़ का पानी भर गया है। वनकर्मी हाथियों से पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

यूपी के लखीमपुर-खीरी जिले के दुधवा नेशनल पार्क में बाढ़ का पानी भर गया है। वनकर्मी हाथियों से पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

बिहार में दियारा में बाढ़ में घिरे लोगों तक नाव से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। एक नाव मानस पंचायत में पहुंची तो लोग पानी में कूदकर राशन लेने लगे।

बिहार में दियारा में बाढ़ में घिरे लोगों तक नाव से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। एक नाव मानस पंचायत में पहुंची तो लोग पानी में कूदकर राशन लेने लगे।

मध्यप्रदेश के दमोह में तेज बारिश के बाद निचले इलाकों में पानी भर गया।

मध्यप्रदेश के दमोह में तेज बारिश के बाद निचले इलाकों में पानी भर गया।

राजस्थान ने अलवर और जयपुर में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। बरसात से सड़कें डूब गईं।

राजस्थान ने अलवर और जयपुर में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। बरसात से सड़कें डूब गईं।

बिहार के चतरा में स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करके स्कूल जाना पड़ रहा है।

बिहार के चतरा में स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करके स्कूल जाना पड़ रहा है।

देशभर में मौसम-बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार: 14 जिलों के 2,360 गांवों में बाढ़, 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं

बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 14 जिलों के 2,360 गांवों में करीब 44 लाख लोग प्रभावित हैं। प्रदेश की 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ के चलते 27,954 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। मौसम विभाग ने आज दक्षिण-पूर्व और सीमांचल के 9 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के 16 जिलों में आज बारिश के आसार

भिवानी में शुक्रवार शाम हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया।

भिवानी में शुक्रवार शाम हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया।

हरियाणा में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 16 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। कल से दो दिन तेज बारिश का भी अनुमान है। इस बीच प्रदेश के औसत तापमान में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन पश्चिमी जिलों में गर्मी अभी बनी हुई है। सिरसा और हिसार में अधिकतम तापमान 37°C के पार रहा। वहीं अंबाला और चरखी दादरी में तापमान 36°C से ऊपर दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी: 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, बाढ़ की चपेट में 26 जिले

उत्तर प्रदेश में मानसून जाते-जाते फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 60 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा और झांसी समेत 20 शहरों में तेज बारिश हुई। गंगा-यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं और 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 4 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। मिर्जापुर में पुलों के ऊपर से पानी बह रहा है, जबकि फर्रुखाबाद में बाढ़ के कारण स्टेट हाईवे का 400 मीटर हिस्सा डूब गया। पूरी खबर पढ़ें…

52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग खुला

देहरादून में शनिवार सुबह झमाझम बारिश हुई।

देहरादून में शनिवार सुबह झमाझम बारिश हुई।

उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और उत्तरकाशी में आज भारी बारिश का अलर्ट है। बाकी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग शुक्रवार को यात्रियों के लिए खोल दिया गया। चीरबासा में बादल फटने के बाद रास्ता बंद था। फिलहाल इस मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की आवाजाही बंद रहेगी। पूरी खबर पढ़ें…

02:09 AM12 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: 29 जिलों में आज बारिश; पश्चिमी हिस्से में गर्मी, तापमान 40°C पार

राजस्थान में करीब एक सप्ताह से सुस्त पड़ा मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को 29 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को भरतपुर और जयपुर संभाग के कई इलाकों में दोपहर बाद मौसम बदला और हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुछ जगह तेज हवा भी चली।

हालांकि, बारिश के बावजूद प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में गर्मी का असर बना हुआ है। यहां कई जगह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें…

02:05 AM12 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

MP: राज्य में फिर बदला मौसम, 15 जिलों में भारी बारिश

भोपाल, विदिशा और खंडवा समेत प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार शाम में तेज बारिश हुई।

भोपाल, विदिशा और खंडवा समेत प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार शाम में तेज बारिश हुई।

मध्य प्रदेश में ब्रेक के बाद मानसून फिर सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को भोपाल, दमोह, टीकमगढ़ और विदिशा समेत कई जिलों में बारिश हुई। भोपाल में तेज आंधी के साथ बारिश के दौरान विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम हो गई, जिससे ट्रैफिक की रफ्तार थम गई।

दमोह में निचले इलाकों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मानसूनी सिस्टम अगले 3 दिन तक सक्रिय रह सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

01:55 AM12 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों में आज के तापमान का अनुमान



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments