Tuesday, September 15, 2026
Homeराज्यबिहारभोजपुर में बदमाशों ने युवक को मारा चाकू, इलाज जारी: घेरकर...

भोजपुर में बदमाशों ने युवक को मारा चाकू, इलाज जारी: घेरकर किया जानलेवा हमला, घायल बोला- 20 दिन पहले आरोपी की बाइक से टक्कर हुई थी – Bhojpur News




भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में सोमवार की देर शाम 20 दिन पहले हुए विवाद में एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घायल के दाहिने कान और सिर पर चाकू से हमला किया गया है। वारदात के बाद घायल को उसके परिवार के लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव के रहने वाले श्रीराम सिंघासन ओझा के 26 साल के बेटे मणिभूषण ओझा के रूप में हुई है। घायल ने बताया- 20 दिन पहले आरोपी की बाइक से हुई थी टक्कर इधर, मणिभूषण ओझा ने बताया कि बीस दिन पूर्व उसकी बाइक और आरोपी युवक की बाइक गोला के समीप आपस में टकरा गई थी। जिसको लेकर उसे समय भी उनके बीच झगड़ा हुआ था। हालांकि बात खत्म हो गई थी। इसी बीच सोमवार की देर शाम जब वह अपने पिता के साथ गड़हनी बाजार से बाइक द्वारा मार्केटिंग कर उन्हें घर पहुंच कर वापस बाजार की ओर जा रहा था। तभी गांव में ही नहर के पास आरोपी युवक अपने दस की संख्या में रहे अपने साथियों के साथ उसे घेर लिया और उसे चाकू मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं दूसरी तरफ जख्मी युवक मणिभूषण ओझा ने आरोपी युवक पर अपने पास रहे बीस हजार रुपये नगद एवं गले में रहे सोने के चैन छिनने का भी आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments