जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह 19 और 20 सितंबर को मिर्जापुर दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मंत्री 19 सितंबर की रात विंध्याचल स्थित अष्टभुजा गेस्ट हाउस पहुंचेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन वे विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद चुनार के कैलहट में आयोजित ‘चुनार के रतन’ पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मंत्री 19 सितंबर को सुबह 11 बजे मथुरा के वृंदावन स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से मिर्जापुर के लिए रवाना होंगे। वे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे और गोपीगंज होते हुए कार से रात करीब 8:30 बजे विंध्याचल के अष्टभुजा गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहां रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन का कार्यक्रम शुरू होगा। 20 सितंबर को सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक अष्टभुजा गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। इसमें सिंचाई एवं जल संसाधन, सिंचाई यांत्रिक, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, भूगर्भ जल, नमामि गंगे और जल जीवन मिशन से जुड़े अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में विभागीय योजनाओं और विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। सिंचाई से लेकर जल जीवन मिशन तक योजनाओं की होगी समीक्षा समीक्षा बैठक में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के साथ सिंचाई यांत्रिक, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई और भूगर्भ जल विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। नमामि गंगे और जल जीवन मिशन से जुड़े अधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे। मंत्री संबंधित योजनाओं और चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी लेंगे। कैलहट में ‘चुनार के रतन’ पुस्तक का करेंगे विमोचन समीक्षा बैठक के बाद मंत्री सुबह 11:40 बजे चुनार के लिए रवाना होंगे। दोपहर एक बजे तक वे कैलहट स्थित राजदीप महाविद्यालय पहुंचेंगे। यहां ‘चुनार के रतन’ पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। कार्यक्रम के आयोजक राजेश पटेल और सुरेंद्र सिंह पटेल हैं। ग्राम ओड़ी में भी तय है कार्यक्रम दोपहर तीन बजे मंत्री कैलहट से जमालपुर ब्लॉक के ग्राम ओड़ी के लिए रवाना होंगे। यहां उनका कार्यक्रम दोपहर 3:45 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। इसके बाद शाम 5 बजे वे मिर्जापुर से वाराणसी के लिए रवाना होंगे और रामनगर के रास्ते शाम 6:30 बजे वाराणसी सर्किट हाउस पहुंचेंगे। 21 सितंबर को चार जिलों के जल संसाधन कार्यों की समीक्षा मंत्री 21 सितंबर को भी वाराणसी में समीक्षा बैठक करेंगे। सुबह 11 बजे वाराणसी सर्किट हाउस में होने वाली बैठक में मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज और चंदौली में स्थित बांध, बंधी, तालाब और जलाशयों से जुड़े कार्यों की समीक्षा की जाएगी। बैठक के बाद दोपहर एक बजे मंत्री वाराणसी से अगले गंतव्य के लिए रवाना होंगे।
Source link
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मिर्जापुर में करेंगे विभागीय समीक्षा: 20 सितंबर को पुस्तक विमोचन भी, 19 और 20 को जिले में रहेंगे – Mirzapur News
RELATED ARTICLES

