Wednesday, September 23, 2026
Homeराज्यदिल्लीयूपी के लखनऊ-उन्नाव में तेज बारिश, केदारनाथ में माइनस 3°C: राजस्थान...

यूपी के लखनऊ-उन्नाव में तेज बारिश, केदारनाथ में माइनस 3°C: राजस्थान में मई जैसी गर्मी, MP-बिहार समेत 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट




उत्तर प्रदेश के लखनऊ और उन्नाव के कई हिस्सों में आज सुबह तेज बारिश हुई। कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। सीतापुर में चौका नदी पर बना पुल डूब गया है। बच्चे घुटनों तक पानी में होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। राज्य के 41 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के 7 जिलों में आज बारिश की संभावना है। केदारनाथ में आज सुबह तापमान माइनस 3°C रिकॉर्ड किया गया। ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। राजस्थान में बारिश रुकने के बाद गर्मी बढ़ गई है। जैसलमेर में तापमान 41 डिग्री और बीकानेर-बाड़मेर में 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। सितंबर में भी मई जैसी गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले 4-5 दिन मौसम ड्राई रहने और गर्मी बढ़ने की संभावना है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में आज भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, पूरे बिहार में आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राज्य के 38 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली समेत 7 जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स नीचे लाइव ब्लॉग में देखें…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments