Monday, September 28, 2026
Homeराज्यदिल्लीउत्तराखंड में बर्फबारी से 136 पर्वतारोही फंसे: यूपी के गोंडा-बदायूं में...

उत्तराखंड में बर्फबारी से 136 पर्वतारोही फंसे: यूपी के गोंडा-बदायूं में पुल डूबे; बिहार के 2 जिलों में बाढ़, 82 हजार लोग प्रभावित


नई दिल्ली38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से आदि कैलाश मार्ग समेत 86 सड़कें बंद हैं। इनमें चमोली की 21, नैनीताल की 18 और पिथौरागढ़ की 15 सड़कें शामिल हैं। बर्फबारी के बीच उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में 136 पर्वतारोही, ट्रैकर और सपोर्ट स्टाफ फंसे हैं। उनका रेस्क्यू किया जा रहा है।

वहीं, नेपाल से गंडक नदी में पानी छोड़े जाने के बाद बिहार के पश्चिम चंपारण और सुपौल के 23 गांवों में बाढ़ आ गई। बाढ़ से करीब 82 हजार लोग प्रभावित हुए हैं।

उत्तर प्रदेश में 4 दिनों से लगातार बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं। गोंडा और बदायूं में छोटे पुलों के ऊपर से पानी बह रहा है। आंधी-बारिश से पिछले 2 दिनों में 63 लोगों की मौत हुई है।

प्रदेश में 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कुशीनगर में 2 गांवों के 1,400 परिवार प्रभावित हैं। राज्य के 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ में हो रही भारी बारिश से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। मध्य प्रदेश के जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में तीन दिनों से बारिश हो रही है।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

छत्तीसगढ़ में हो रही भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बाढ़ के हालात हैं।

छत्तीसगढ़ में हो रही भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बाढ़ के हालात हैं।

लखनऊ के शंकर पुरवा वार्ड में घरों-दुकानों में पानी भर गया। गलियों में कमर तक पानी भरा है।

लखनऊ के शंकर पुरवा वार्ड में घरों-दुकानों में पानी भर गया। गलियों में कमर तक पानी भरा है।

बिहार के सुपौल में रविवार को मूसलाधार बारिश के बाद सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया।

बिहार के सुपौल में रविवार को मूसलाधार बारिश के बाद सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया।

मध्यप्रदेश के उमरिया में पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं।

मध्यप्रदेश के उमरिया में पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं।

केदारनाथ धाम में भी बारिश हो रही है। श्रद्धालु भारी बारिश के बीच बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं।

केदारनाथ धाम में भी बारिश हो रही है। श्रद्धालु भारी बारिश के बीच बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं।

कानपुर में कई इलाकों में जलभराव हो गया है। परिवार घरों में फंस गए हैं। NDRF और PAC की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

कानपुर में कई इलाकों में जलभराव हो गया है। परिवार घरों में फंस गए हैं। NDRF और PAC की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: 37.7 इंच बारिश, यह कोटे की 95.8%

मध्य प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई एक सप्ताह के अंदर होने लगेगी। मौसम केंद्र (IMD), भोपाल के मुताबिक- अगले 4 दिन प्रदेश के किसी भी जिले में अति भारी या भारी बारिश होने का अनुमान नहीं है। मंगलवार से उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर-चंबल संभाग में तेज धूप खिलेगी। पूरी खबर पढ़ें…

03:13 AM28 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी: नदियां उफनाईं, 600 परिवारों ने घर छोड़ा, 8 शहरों में स्कूल बंद

यूपी में 4 दिनों तक लगातार हुई बारिश के बाद नदियां उफान पर हैं। 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कई गांवों में पानी घुस गया है। कुशीनगर के 2 गांवों के 1,400 परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 600 परिवार अपना घर छोड़कर तटबंध पर रहने को मजबूर हैं। पूरी खबर पढ़ें…

03:10 AM28 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: आदि कैलाश मार्ग समेत 86 सड़कें बंद, 7 जिलों में यलो अलर्ट

उत्तराखंड में आज मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल के सभी जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, देहरादून और हरिद्वार में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, लैंडस्लाइड से आदि कैलाश मार्ग समेत 86 सड़कें बंद हैं। इनमें चमोली की 21, नैनीताल की 18 और पिथौरागढ़ की 15 सड़कें शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

03:07 AM28 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार: नेपाल ने 6.52 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, 28 साल का रिकॉर्ड टूटा

नेपाल के तराई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के बाद उत्तर बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। नेपाल के देवघाट गेज स्टेशन से रिकॉर्ड 6.52 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। इससे पहले 27 अगस्त 1999 को 5.26 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। पूरी खबर पढ़ें…

02:01 AM28 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों में तापमान का अनुमान



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments