Thursday, October 1, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशभिंड से मकरोनिया तक दौड़ेगी भर्ती स्पेशल ट्रेन: सेना की भर्ती...

भिंड से मकरोनिया तक दौड़ेगी भर्ती स्पेशल ट्रेन: सेना की भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी सुविधा, अनारक्षित कोच में कर सकेंगे सफर – Bhind News




सेना भर्ती रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने भिंड से मकरोनिया के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन नंबर 01833 भिंड से 2, 7, 9, 10 और 11 अक्टूबर को चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01834 मकरोनिया से 3, 10, 11 और 12 अक्टूबर को भिंड के लिए रवाना होगी। इस स्पेशल ट्रेन के चलने से भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आने-जाने के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। दोपहर 3:15 बजे भिंड से चलेगी ट्रेन ट्रेन नंबर 01833 भिंड से दोपहर 3:15 बजे रवाना होगी। यह सोनी, गोहद रोड, ग्वालियर, दतिया, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर, बीना मालखेड़ी, खुरई और सागर होते हुए रात 2:20 बजे मकरोनिया पहुंचेगी। भिंड से चलने के बाद ट्रेन सोनी स्टेशन पर 3:55 बजे, गोहद रोड पर 4:35 बजे और ग्वालियर में शाम 6:20 बजे पहुंचेगी। मकरोनिया से सुबह 3:15 बजे वापसी वापसी में ट्रेन नंबर 01834 मकरोनिया से सुबह 3:15 बजे चलेगी। ट्रेन सागर, खुरई, बीना मालखेड़ी, आगासोद, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और दतिया होते हुए ग्वालियर पहुंचेगी। ग्वालियर से यह ट्रेन सुबह 10:30 बजे रवाना होगी और गोहद रोड व सोनी होते हुए दोपहर 1:10 बजे भिंड पहुंचेगी। छह जनरल कोच और एक एसएलआर रहेगा दोनों दिशाओं में चलने वाली इस परीक्षा स्पेशल ट्रेन में कुल 7 कोच रहेंगे। इनमें 6 जनरल सेकंड क्लास और एक एसएलआर/डी कोच शामिल है। सभी कोच अनारक्षित रहेंगे। रेलवे ने भर्ती रैली के दौरान अभ्यर्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की है। मुरैना से भी मकरोनिया के लिए स्पेशल ट्रेन सेना भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए मुरैना से मकरोनिया के बीच भी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन नंबर 01831 मुरैना से 1, 3, 4, 5, 6 और 8 अक्टूबर को चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01832 मकरोनिया से 2, 4, 5, 6 और 7 अक्टूबर को चलेगी। यह ट्रेन बानमोर, ग्वालियर, दतिया, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर, बीना मालखेड़ी, खुरई और सागर होते हुए मकरोनिया पहुंचेगी। रेलवे ने अभ्यर्थियों से की अपील रेल प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंचने की अपील की है। साथ ही यात्रा से पहले ट्रेन की वास्तविक स्थिति रेलवे हेल्पलाइन 139 या NTES के जरिए जांचने की सलाह दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments