Tuesday, October 6, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशराहुल गांधी की गिरफ्तारी पर बलिया में कांग्रेसियों का धरना: चित्तू...

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर बलिया में कांग्रेसियों का धरना: चित्तू पांडेय चौराहे पर जुटे कार्यकर्ता, बोले- रिहाई तक जारी रहेगा प्रदर्शन – Ballia News




राहुल गांधी की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही बलिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में मंगलवार रात करीब 9 बजे शहर के चित्तू पांडेय चौराहे पर कांग्रेसियों ने धरना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को रिहा करने और ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि पुलिस ने जननेता राहुल गांधी को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेता के समर्थन में धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी को रिहा नहीं किया जाता, प्रदर्शन जारी रहेगा। ज्ञानेश कुमार पर लगाए आरोप पाठक ने ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी करके विपक्ष को हराने और संविधान को खतरे में डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के सांसद ज्ञानेश कुमार से मिलने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उनके नेता राहुल गांधी को रोक दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान राहुल गांधी की रिहाई और ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की। धरने में मुन्ना उपाध्याय, संतोष चौबे चुन्नू, जैनेन्द्र पाण्डेय मिंटू, सागर सिंह राहुल और मुखिया पाण्डेय समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments