किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड में मंगलवार को तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत शक्ति उपकेंद्र टेढ़ागाछ के अंतर्गत 33 केवी लाइन में मेंटेनेंस कार्य को लेकर विभाग ने यह सूचना जारी की है।
.
इसके तहत सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रखंड क्षेत्र के सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
पेड़ों की टहनियों की होगी छंटाई
विद्युत विभाग के अनुसार, बरसात के बाद बिजली लाइनों के आसपास पेड़ों की टहनियां काफी बढ़ गई हैं। इससे लाइन में फॉल्ट आने की आशंका बनी रहती है। इसी को देखते हुए 33 केवी लाइन के आसपास पेड़ों की टहनियों की छंटाई और कटाई की जाएगी।
बिजली कटने से पहले जरूरी काम निपटाने की अपील
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से पहले पानी भरने, मोबाइल चार्ज करने समेत अन्य जरूरी काम निपटा लें। निर्धारित समय के दौरान बिजली नहीं रहने से घरेलू और अन्य विद्युत संबंधी कार्य प्रभावित हो सकते हैं।
काम पूरा होते ही बहाल होगी आपूर्ति
विभाग ने बताया कि निर्धारित समय के भीतर मेंटेनेंस कार्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। काम पूरा होते ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है।

