महराजगंज। शहर से सटे रामपुर बुजुर्ग गांव में पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड विभाग की ओर से कराए जा रहे नाली निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब तीन किलोमीटर लंबी नाली के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार, रामपुर बुजुर्ग गांव में पिछले करीब 15 दिनों से नाली का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शुरुआत में उन्हें उम्मीद थी कि नाली का निर्माण बेहतर तरीके से होगा, लेकिन काम शुरू होने के बाद गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे। ग्रामीणों ने निर्माण करा रहे ठेकेदार से शिकायत की, लेकिन उनका आरोप है कि समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें नियम-कानून का हवाला देकर चुप करा दिया गया। घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप गांव के मकसूद अली का आरोप है कि नाली निर्माण में खराब गुणवत्ता वाली रेत का इस्तेमाल किया जा रहा है। सीमेंट की मात्रा भी बेहद कम रखी जा रही है। इससे नाली की मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं। इंद्रजीत मौर्य ने कहा कि मनमाने तरीके से बनाई जा रही नाली कितने दिनों तक टिकेगी, इसकी कोई गारंटी नहीं है। उनका आरोप है कि जहां दीवार का सहारा है, वहां भी निर्माण में जरूरी मजबूती का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। वहीं, नसरूल ने आरोप लगाया कि नाली निर्माण में अनियमितता कर सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका है। नाली में इस्तेमाल की जा रही सरिया की गुणवत्ता पर भी उन्होंने सवाल उठाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य में मानकों का पालन नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस संबंध में जब पीडब्ल्यूडी के एक्सिएन राजकुमार मिश्रा से जानकारी लेना चाहा तो उनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया उनके जवाब न देने से साफ जाहिर होता है कि नाली निर्माण में काफी अनमिता हो रहा है
Source link
महराजगंज में नाली निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप: पीडब्ल्यूडी करा रहा काम, ग्रामीणों ने शिकायत कर जांच की मांग की – Maharajganj News
RELATED ARTICLES

