पलवल में महाराष्ट्र के व्यापारियों से सोलर स्ट्रक्चर बेचने के नाम पर होडल बुलाकर हथियार के बल पर लूट का मामला सामने आया है। बदमाश पीड़ितों को जंगल में ले गए और पिस्टल दिखाकर मोबाइल, सोने की अंगूठी और करीब दो लाख रुपाए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। होडल थाना पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। महाराष्ट्र निवासी विवेकानंद एकनाथ आरगजे ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि, पलवल के कुछ लोगों से फोन पर सोलर स्ट्रक्चर के लिए बात हुई। आरोपियों ने विवेक इंडस्ट्रीज का कार्ड व्हाट्सएप पर भेजा और ऑनलाइन पेमेंट मांगी। मना करने पर कंपनी देखने आने को कहा। कार में बैठाकर ईंख के खेत में ले गए 14 अक्टूबर को वह अपने दोस्त संतोष महादेव निवासी पाडली के साथ दिल्ली होते हुए टैक्सी से होडल पहुंचे। होडल बाबरी मोड़ पुल के नीचे बलेनो कार से वारिस और हारिस खां निवासी सिंगार आए, आधार कार्ड दिखाकर कहा कि वह कंपनी के कर्मचारी हैं। आरोपी कार में बैठाकर पांच किलोमीटर दूर जंगल में ले गए, रास्ते में दो और युवकों को कार बैठाया। ईंख के खेत के पास गाड़ी रोककर दो युवक सफेद अपाचे पर आए, एक का नाम आसिफ बता रहे थे। आरोपियों ने कनपटी पर पिस्टल लगाकर विवेक का मोबाइल, सोने की अंगूठी, एटीएम कार्ड लूट लिया। पिस्टल दिखाकर ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए एटीएम स्वाइप कर 29 हजार और दुकान के अकाउंट से 1 लाख ऑनलाइन ट्रांसफर कराया। संतोष के मोबाइल और गूगल-पे से 50 हजार व 25 हजार कुल 75 हजार डलवा लिए। बाद में 8-10 किमी जंगल में छोड़कर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर होडल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी एसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
पलवल में महाराष्ट्र के व्यापारियों को बंधक बनाया: जंगल में ले जाकर ₹2 लाख ट्रांसफर कराए, पिस्टल दिखाकर अंगूठी और मोबाइल लूटा – Palwal News
RELATED ARTICLES

