भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की ओर से पाकिस्तान को लेकर दिए विवादित बयानों को लेकर जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उनका पूतला फूंका और नारेबाजी की। वहीं कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ऐसे बयान के बाद उन पर मामला दर्ज होना चाहिए। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने जयपुर में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर आयोजित सेमिनार में पाकिस्तान को लेकर विवादित बयान दिया था। मदन राठौड़ ने कहा था- अगर भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट का मैच हो और दुर्भाग्य से भारत हार जाए। उस समय जो पटाखे फोड़े, वह देशभक्त नहीं है। हां, मैं यह कहता हूं कि अगर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच मैच हो तो हम पाकिस्तान के साथ हैं, क्योंकि वह हमारा पड़ोसी है। कांग्रेस नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार वर्मा ने कहा कि उनके पाकिस्तान के समर्थन करने के बयान के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहाा- इस बयान से स्पष्ट होता है कि वह पाकिस्तानी समर्थक है। मदन राठौड़ को यह मालूम होना चाहिए कि भारत में हुए जितने भी आतंकी हमले चाहे वह पुलवामा मुंबई टेररिस्ट अटैक संसद पर हमला जैसी अनेकों घटनाओं का सीधे रूप से पाकिस्तान जिम्मेदार रहा है। मदन राठौड़ पर देशद्रोह का मुकदमा होना चाहिए- कांग्रेसी उन्होंने कहा- ऐसे व्यक्ति पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए और उनके विरुद्ध कार्रवाई होने चाहिए। उनके इस देशद्रोही बयान के बावजूद भी वह अभी तक अपने पद पर हैं यह बड़े शर्म की बात है। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व राज्य मंत्री रमेश बोराणा, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, गणपत सिंह चौहान, पूर्व महापौर कुंती देवड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष सलीम खान, अनिल जोशी, जगदीश सांखला, लियाकत अली रंगरेज, मयंक देवड़ा, राजेश रामदेव, तीर्थराज कल्ला, हेमंत शर्मा, धनपत गुर्जर, गोपाल राज कल्ला, मनोज व्यास, सुरेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Source link

