Sunday, October 18, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशअंजड मंडी के बाहर पुलिस ने लगाए चेतावनी बोर्ड: किसानों से...

अंजड मंडी के बाहर पुलिस ने लगाए चेतावनी बोर्ड: किसानों से टीआई बोले-सरकार के सामने रखें मांग; रोड जाम किया तो होगी FIR – Barwani News




बड़वानी जिले की अंजड कृषि उपज मंडी के बाहर सड़क जाम कर प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस अब सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस ने मंडी के बाहर चेतावनी बोर्ड लगाकर लोगों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क जाम कर आम लोगों को परेशान करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कम भाव मिलने पर किसान कर रहे प्रदर्शन पिछले कुछ दिनों से अंजड कृषि उपज मंडी में कपास और अन्य कृषि उपज के कम भाव मिलने के बाद किसान अंजड-बड़वानी मुख्य सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। दोपहर के समय सड़क रोके जाने से स्कूली बच्चों, यात्रियों और जरूरी काम से निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मांगों के लिए सड़क जाम न करने की अपील अंजड थाना प्रभारी नाथूसिंह रंधा ने बताया कि आम लोगों को जागरूक करने के लिए मंडी के बाहर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। पुलिस-प्रशासन ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। जाम लगाने पर दर्ज होगी एफआईआर थाना प्रभारी ने कहा कि जिन लोगों को सरकार के सामने अपनी मांगें रखनी हैं, वे उचित तरीके से अपनी बात रखें। सड़क जाम कर आम जनता को परेशान न करें। यदि कोई भी व्यक्ति सड़क जाम करते पाया गया, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments