Tuesday, October 20, 2026
Homeराज्यदिल्लीएमपी के 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट: तमिलनाडु में भारी...

एमपी के 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट: तमिलनाडु में भारी बारिश जारी; केदारनाथ-बद्रीनाथ और गंगोत्री में पारा माइनस में




मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मंगलवार को इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम समेत 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से सवाई माधोपुर में सोमवार अलसुबह 3 बजे से सुबह 8 बजे तक कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश हुई। मलारना डूंगर क्षेत्र के टापरी गुर्जर गांव में बिजली गिरने से रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। उत्तराखंड में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री में रात का तापमान माइनस में पहुंच रहा है। वहीं, मसूरी और नैनीताल में न्यूनतम तापमान करीब 11°C बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह, शाम और रात के समय ठंड में इजाफा हुआ है। राज्य के 10 शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments