वोट चोरी के आरोपों और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए NSUI कार्यकर्ताओं ने दशहरे पर भोपाल के पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन किया।
.
संगठन के जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया। उन्होंने मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने और चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।
NSUI जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत है। मतदाता सूची या मतदान प्रक्रिया में किसी भी तरह की अनियमितता की आशंका होने पर निर्वाचन आयोग को निष्पक्ष जांच कराकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए और चुनावी प्रक्रिया पर जनता का भरोसा कायम रहना चाहिए।
दो तस्वीरें देखिए
NSUI जिला उपाध्यक्ष अमित हाटिया ने कहा कि लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए संगठन का संघर्ष जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वोट चोरी से जुड़े सवालों और शिकायतों पर निर्वाचन आयोग को पारदर्शी तरीके से जवाब देना चाहिए।
शिकायतों की जांच कराने की मांग
प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वोट चोरी से जुड़े सवालों और शिकायतों पर निर्वाचन आयोग को पारदर्शी तरीके से जवाब देना चाहिए।
संगठन ने मतदाता सूची की शिकायतों की जांच कराने और चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की।
NSUI जिला उपाध्यक्ष अमित हाटिया ने कहा कि लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए संगठन का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसी संदेश के साथ संगठन ने कथित वोट चोरी के विरोध में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में धीरज वर्मा, अनिमेष गोल्डी, टीआईटी कॉलेज अध्यक्ष हर्ष पटेल, शिखर सिंह, एलएनसीटी अध्यक्ष निशांत ठाकुर, सुमित शर्मा, अनीश कुमार, प्रिंस द्विवेदी और अभिनव मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

