Tuesday, October 20, 2026
Homeराज्यबिहारमुंगेर में रोड एक्सीडेंट, एक की मौत: फोरलेन पर तेज रफ्तार...

मुंगेर में रोड एक्सीडेंट, एक की मौत: फोरलेन पर तेज रफ्तार गाड़ी ने महिला जवान और चौकीदार को टक्कर मारी – Munger News




मुंगेर मिर्जाचौकी के बीच निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर मंगलवार की देर शाम बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर और बरियारपुर के बीच एक ही जगह पर दो सड़क हादसा हुआ। इस सड़क हादसे में जहां एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं दरियापुर थाना के एक महिला पुलिस जवान और एक चौकीदार इस सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद घायल सिपाही को पहले इलाज के लिए बरियारपुर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल दोनों जवानों का मुंगेर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गंभीर स्थिति में भर्ती का इलाज किया जा रहा है। दोनों जवानों को धक्का मारते हुए फरार इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए यातायात डीएसपी प्रभात रंजन ने बताया कि फोर लाइन सड़क पर बरियारपुर और रतनपुर के बीच किसी अज्ञात वहां के द्वारा एक अज्ञात व्यक्ति जो देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह फूल बेचने का काम करता था उसे व्यक्ति को धक्का मारते हुए वहां फरार हो गया इस घटना में व्यक्ति की सर गंभीर तरीके से कुचल दिया गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना तेज रफ्तार वाहन के कारण ऐसा हुआ है। इस घटना की जानकारी जब बरियारपुर थाना के 112 पुलिस को जानकारी हुई तभी वह घटनास्थल पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कर रहे थे तभी बरियारपुर से मुंगेर की ओर जा रहा एक तेज रफ़्तार चार चक्का वाहन ने दोनों जवानों को धक्का मारते हुए फरार हो गया। पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया वहां के धक्के से दोनों जवान गंभीर तरीके से घायल हो गए। अन्य सहयोगी पुलिस के द्वारा घायल जवान को पहले बरियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया उसके बाद वहां चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है जहां स्थिति गंभीर बनी है। घायल जवान की पहचान भरतपुर थाना में कार्यरत महिला कांस्टेबल चंचल कुमारी के रूप में हुई है जबकि दूसरा चौकीदार चरित्र पासवान है जो की बरियारपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर पंचायत अंतर्गत चिरैयाबाद गांव का रहने वाला है। यातायात डीएसपी स्वयं सदर अस्पताल पहुंचे पुलिस के द्वारा आरोपी वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इधर घटना के बाद यातायात पुलिस और बरियारपुर थाने की पुलिस के द्वारा मृत व्यक्ति के शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना की स्थिति देखने के बाद यातायात डीएसपी प्रभात रंजन ने बताया कि अभी दुर्गा पूजा को लेकर मुंगेर और भागलपुर के बीच जो फोर लाइन सड़क तत्काल चालू किया गया है इस सड़क पर वाहनों की रफ्तार काफी तेज है और कुछ ऐसे भी बाइक चालक हैं जो की ओवर स्पीडिंग चला रहे हैं वैसे वाहन चालकों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आपकी जान सुरक्षित है और दुर्गा पूजा को देखते हुए वहां की रफ्तार को धीरे रखें अपनी जान को बचाते हुए दूसरे के जान को भी बचाने का प्रयास करें। सड़क दुर्घटना में घायल दोनों पुलिस जवान की स्थिति को देखने यातायात डीएसपी स्वयं सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments