Wednesday, October 21, 2026
Homeफूडघर में सब्जी नहीं है तो बनाएं राजस्थानी सेव टमाटर की करी,...

घर में सब्जी नहीं है तो बनाएं राजस्थानी सेव टमाटर की करी, 10 मिनट में रेडी


Last Updated:

राजस्थान की मशहूर सेव टमाटर की सब्जी कम समय में घर की सामान्य सामग्री से आसानी से बनाई जा सकती है. यह चटपटी और स्वादिष्ट सब्जी रोटी, पराठे या बाजरे की रोटी के साथ बहुत अच्छी लगती है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

घर में सब्जी नहीं है तो बनाएं राजस्थानी सेव टमाटर की करी, 10 मिनट में रेडी Zoom

सेव टमाटर की सब्जी

राजस्थान का खाना अपने चटपटे स्वाद और खास मसालों के लिए जाना जाता है. यहां की कई पारंपरिक डिशेज ऐसी हैं, जिन्हें बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. ऐसी ही एक लोकप्रिय डिश है राजस्थानी सेव टमाटर की सब्जी. इसमें टमाटर की खटास, मसालों का तीखापन और सेव का कुरकुरापन मिलकर स्वाद को खास बना देते हैं. इस सब्जी की खास बात यह है कि इसे घर में मौजूद सामान्य सामग्री से कम समय में तैयार किया जा सकता है. जब घर में हरी सब्जियां न हों या जल्दी से कुछ स्वादिष्ट बनाने का मन हो, तब यह रेसिपी काम आ सकती है.

राजस्थानी सेव टमाटर की सब्जी बनाने के लिए सामग्री

2 बड़े टमाटर, बारीक कटे हुए
1 कप मोटी नमकीन सेव
1 छोटा प्याज, बारीक कटा हुआ (ऑप्शन)
1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
आधा छोटा चम्मच जीरा
एक चुटकी हींग
आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 बड़े चम्मच तेल
नमक स्वादानुसार
1 से 1.5 कप पानी
थोड़ा हरा धनिया, सजाने के लिए



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments