Thursday, October 22, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबिक चुका प्लॉट दोबारा बेचकर 3 लाख हड़पे: 800 वर्गफीट के...

बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचकर 3 लाख हड़पे: 800 वर्गफीट के प्लॉट का सौदा किया, एडवांस में ली थी रकम – Bhopal News




नीलबड़ के गोरा गांव में पहले ही बिक चुके प्लॉट का दोबारा सौदा कर 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी कमलेश राजपूत ने 800 वर्गफीट के प्लॉट का धर्मेंद्र कुमार शर्मा से 3.30 लाख में सौदा किया और किस्तों में 3 लाख एडवांस ले लिए। तय तारीख पर रजिस्ट्री कराने आरोपी रजिस्ट्रार ऑफिस नहीं पहुंचा। पीड़ित की शिकायत पर टीटी नगर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र को आरोपी ने प्लॉट के ऑनलाइन रिकॉर्ड में अपना नाम दिखाकर सौदा किया था। जबकि वह करीब दो महीने पहले ही यह प्लॉट शुभम यादव को बेच चुका था और शुभम के नाम रजिस्ट्री भी हो चुकी थी। हालांकि, रिकॉर्ड में नामांतरण नहीं हुआ था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने धर्मेंद्र से रकम ले ली। रजिस्ट्री के लिए तय तारीख पर आरोपी के नहीं पहुंचने पर धर्मेंद्र ने पुलिस से शिकायत की। टीटी नगर पुलिस ने आरोपी कमलेश राजपूत के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments