Friday, October 23, 2026
Homeटेक्नोलॉजीOppo Find X10 सीरीज भारत में लॉन्च, 200MP कैमरे के साथ मिलेंगे...

Oppo Find X10 सीरीज भारत में लॉन्च, 200MP कैमरे के साथ मिलेंगे तगड़े फीचर्स


Highlights

  • Oppo Find X10 सीरीज भारत में लॉन्च हो गई है।
  • ओप्पो की यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज 200MP कैमरा के साथ आती है।
  • इसमें 8000mAh बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

Oppo Find X10 सीरीज भारत में लॉन्च हो गई है। ओप्पो की यह नई फ्लैगशिप सीरीज पिछले महीने घरेलू मार्केट यानी चीन में पेश की गई थी। अब कंपनी ने इसे भारत समेत ग्लोबल मार्केट में उतार दिया है। इस सीरीज में कंपनी ने दो फोन Find X10 और Find X10 Pro Max पेश किए हैं। इसके अलावा कंपनी ने Oppo Pad Mini और Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स को भी भारत में लॉन्च किया है।

Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की कीमत

Oppo Find X10 को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में पेश किया गया है। वहीं, Oppo Find X10 Pro Max को एक ही स्टोरेज वेरिएंट- 12GB RAM + 512GBमें लॉन्च किया गया है। इस सीरीज के साथ कंपनी ने Hasselblad टेलीफोटो कन्वर्टर किट भी पेश किया है, जिसकी कीमत 24,999 रुपये है।

Find X10 की शुरुआती कीमत 1,39,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 1,69,999 रुपये में आता है। वहीं, Find X10 Pro Max की कीमत 1,99,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन की खरीद पर 15% का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। ओप्पो की यह फ्लैगशिप सीरीज 29 अक्टूबर को सेल के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा अमेजन, फ्लिपकार्ट समेत अन्य रिटेलर्स से खरीद सकेंगे। इसे ग्लेशियर ब्लू, ग्लो कोरल और मिस्ट ग्रे कलर में खरीद सकते हैं।

Oppo Find X10 

  • 12GB RAM + 256GB – 1,39,999 रुपये
  • 12GB RAM + 512GB – 1,69,999 रुपये

Oppo Find X10 Pro Max

  • 12GB RAM + 512GB – 1,99,999 रुपये

Oppo Find X10 Pro Max के फीचर्स

ओप्पो का यह फोन 6.78 इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1272 x 2772 पिक्सल है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक की है। वहीं, फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन IP66 + IP68 + IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने या धूल-मिट्टी से यह खराब नहीं होगा।

Image Source : OPPOओप्पो फाइंड एक्स 10

यह फोन MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट पर काम करता है। इसके साथ 12GB रैम और 512GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 200MP का ISOCELL कैमरा दिया है, जो OIS को सपोर्ट करता है। वहीं, इसमें 200MP का एक और अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। साथ ही, फोन में 200MP का तीसरा टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा दिया गया है।










Oppo Find X10 Pro Max फीचर्स
डिस्प्ले 6.78 इंच, AMOLED, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 9600 Pro
स्टोरेज 12GB, 512GB
कैमरा 200MP + 200MP + 200MP, 50MP
बैटरी 8000mAh, 80W, 50W
OS Android 17, ColorOS 17

इस स्मार्टफोन में 8000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसके साथ 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह फोन 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.2, a USB Type-C port, GPS, GLONASS, BDS, Galileo, QZSS और NavIC को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर काम करता है।

Oppo Find X10 के फीचर्स

ओप्पो का यह फोन 6.59 इंच के AMOLED पैनल पर काम करता है। इस फोन का डिस्प्ले भी Find X10 Pro Max जैसे फीचर्स को सपोर्ट कता है। इसमें MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट मिलता है, जिसके साथ 12GB रैम और 512GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।










Oppo Find X10 फीचर्स
डिस्प्ले 6.59 इंच, AMOLED, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 9600M
स्टोरेज 12GB, 512GB
कैमरा 200MP + 200MP + 50MP, 50MP
बैटरी 8000mAh, 80W, 50W
OS Android 17, ColorOS 17

इस फोन के बैक में भी 200MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 200MP का अल्ट्रा टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा मिलेगा। फोन के अन्य फीचर्स Find X10 Pro Max की तरह ही हैं।

यह भी पढ़ें – Jio का 30 दिन चलने वाला सस्ता रिचार्ज, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कई बेनिफिट्स





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments