मोतिहारी बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी थम नहीं रही है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई भी लगातार जारी है। इसी क्रम में छतौनी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर ई-रिक्शा और बाइक से अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। छतौनी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक ई-रिक्शा, एक मोटरसाइकिल और 6 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसकी कुल मात्रा 4.50 लीटर बताई जा रही है। गुप्त सूचना मिली थी गिरफ्तार युवकों की पहचान पवन कुमार (19 वर्ष) पिता रामनाथ प्रसाद, साकिन भगवानपुर वार्ड नंबर 01, थाना मधुबन, रामू कुमार (29 वर्ष) पिता महेंद्र पंडित, साकिन रूपहरी वार्ड नंबर 09, थाना शिकारगंज और नीरज कुमार (32 वर्ष) पिता प्रयाग सहनी, साकिन बेलवनवा वार्ड नंबर 23, थाना नगर के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक ई-रिक्शा और बाइक से शराब की तस्करी कर रहे हैं। शराब तस्करों को कड़ी चेतावनी सूचना के आधार पर टीम बनाकर छापेमारी की गई तो तीनों युवक शराब के साथ पकड़े गए। थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने शराब तस्करों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वे शराब का धंधा छोड़ दें, नहीं तो उनका ठिकाना जेल होगा। इस छापेमारी दल में थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के साथ एसआई बबली कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link

