Monday, October 26, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमजदूर का शव टीनशेड में फंदे पर लटका मिला: नर्मदापुरम में...

मजदूर का शव टीनशेड में फंदे पर लटका मिला: नर्मदापुरम में सुबह काम से छत पर पहुंची मां ने देखा; सुसाइड नोट नहीं मिला – narmadapuram (hoshangabad) News




नर्मदापुरम के ग्राम रायपुर में 22 साल के एक युवक ने फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। घटना सोमवार सुबह 9 बजे उस समय उजागर हुई, जब उसकी मां किसी काम से छत पर बने टीनशेड में पहुंची। फंदे पर बेटे को लटका देख वह चीख पड़ी। आवाज सुनकर उसके बेटे ऊपर आए, जिसके बाद पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर देहात थाने से ASI दीपक पारासर, FSL अधिकारी ऋषिकेश यादव ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पंचनामे के बाद शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मजदूरी करता था युवक
जानकारी के मुताबिक मृतक अखिलेश कहार पिता खुशीलाल कहार (22) निवासी रायपुर है, जो डेकोरेशन की मजदूरी करता था। रविवार रात को युवक नीचे परिवार के सदस्यों के साथ सोया था। घर की छत पर टीनशेड बना है। सोमवार सुबह 9 बजे किसी काम से उसकी मां लीलाबाई टीनशेड में पहुंची तो बेटे अखिलेश का शव फांसी के फंदे पर लटका था। थाना प्रभारी ऊषा मरावी ने बताया मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला है। फांसी लगाने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिजनों के बयान के बाद आत्महत्या के कारण का पता चल पाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments