Monday, October 26, 2026
Homeराज्यबिहारऔरंगाबाद- तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर: महिला टीचर...

औरंगाबाद- तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर: महिला टीचर और बेटा घायल, ट्रेनिंग में शामिल होने जा रही थी; आरोपी ड्राइवर मौके से फरार – Aurangabad (Bihar) News




औरंगाबाद में एनएच-19 पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार मां-बेटे बीच सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान गयाजी जिले के सांव कला गांव निवासी मधुरेंद्र भूषण की पत्नी कुमारी सीमा और उनके पुत्र मणिकांत भूषण के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के दर्जी बिगहा मोड़ के पास की है। ट्रेनिंग में शामिल होने जा रही थी शिक्षिका मिली जानकारी के अनुसार, कुमारी सीमा बसतपुर मध्य विद्यालय में शिक्षिका हैं। सोमवार की सुबह वह अपने पुत्र मणिकांत भूषण के साथ बाइक से औरंगाबाद में आयोजित ट्रेनिंग में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान दर्जी बिगहा मोड़ के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments