Wednesday, October 28, 2026
Homeराज्यबिहारपैसे गिरने का झांसा देकर कपड़ा व्यवसायी का ब्रीफकेस उड़ाया: 10...

पैसे गिरने का झांसा देकर कपड़ा व्यवसायी का ब्रीफकेस उड़ाया: 10 हजार के कपड़ों के सैंपल थे, कार का टायर पंचर होने पर पहुंचे बदमाश – Samastipur News




समस्तीपुर के मगरदही घाट पर ठगी का मामला सामने आया है। यहां कार का टायर बदलवा रहे एक कपड़ा व्यवसायी का ब्रीफकेस दो बदमाश ‘आपका पैसा गिर गया है’ कहकर ले भागे। ब्रीफकेस में करीब 10 हजार रुपए के कपड़ों के सैंपल थे। यह घटना नगर थाना क्षेत्र में हुई। पीड़ित व्यवसायी सुनील अग्रवाल आगरा के रहने वाले हैं। उनकी 69 वर्षीय पहचान स्वर्गीय प्रकाश अग्रवाल के बेटे सुनील अग्रवाल रूप में हुई है। वे आगरा से समस्तीपुर आकर दुकानों में कपड़ों के सैंपल दिखाते हैं और ऑर्डर लेते हैं। सुनील अग्रवाल अपनी कार से जा रहे थे, तभी मगरदही घाट के पास टायर पंचर हो गया। जब ड्राइवर टायर बदल रहा था, तभी दो युवक वहां आए। उन्होंने व्यवसायी से कहा कि उनका पैसा नीचे गिर गया है। इसी बीच बदमाशों ने कार में रखा ब्रीफकेस चुरा लिया और फरार हो गए। घटना के बाद व्यवसायी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। सैंपल के सहारे मिलता है कारोबार पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि ब्रीफकेस में करीब 10 हजार के कपड़ों के सैंपल रखे हुए थे। वे इन्हीं सैंपलों को दुकानदारों को दिखाकर कपड़ों का ऑर्डर लेते हैं। ऐसे में आर्थिक नुकसान के साथ कारोबार से जुड़ी परेशानी भी उठानी पड़ सकती है।
लिखित आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित व्यवसायी की ओर से थाने में लिखित आवेदन दिए जाने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, घटना के संबंध में पुलिस की आगे की कार्रवाई लिखित आवेदन मिलने पर निर्भर करेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments