Saturday, October 31, 2026
Homeराज्यराजस्तानकांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी: ब्रह्मधाम...

कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी: ब्रह्मधाम में कार्यक्रम के बाद वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भोजन कराया – Beawar News




ब्यावर में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कांग्रेसजनों ने ब्रह्मधाम में श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ब्रह्मानंद धाम स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भोजन कराया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने नेतृत्व और फैसलों से देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में भूमिका निभाई। पूर्व राज्य गृहमंत्री लक्ष्मण सिंह रावत ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। सरदार पटेल ने स्वतंत्र भारत को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। खनन प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष आशीषपाल पदावत, राजसमंद की पूर्व जिला प्रमुख बसंता देवी, पूर्व विधायक माणक डाणी और कांग्रेस प्रत्याशी पारस पंच ने भी विचार रखे। उन्होंने दोनों नेताओं के जीवन, संघर्ष, त्याग और राष्ट्रसेवा को प्रेरणादायक बताया। वक्ताओं ने कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर समाजसेवा और जनकल्याण के काम करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ समय बिताया, उनका हालचाल पूछा और आशीर्वाद लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना महापुरुषों के प्रति सम्मान जताने का तरीका है। कार्यक्रम में संगठन महामंत्री गोपाल डाणी, वरिष्ठ नेता नरेंद्र झंवर, बृजवल्लभ पाराशर, पुष्पांजलि पारीक, देवकरण शर्मा, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष अजमत काठात, पार्षद इब्राहिम खां, घनश्याम फुलवारी, इमरान नागौरी, राहुल सामरिया, हनुमान सांखला, योगेश पंचोली, रोहित बजारी, अश्वनी प्रजापत, पप्पू पहलवान, अनिल शर्मा, भरत बंधीवाल, राहुल कड़ीवाल, मनीष सामरिया, जगदीश जांगिड़, भंवरलाल जांगिड़, कैलाश बैरवा, सुरेंद्र कुमार, सुनील चौहान और अजय स्वामी सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments