Sunday, November 1, 2026
Homeराज्यराजस्तानकोटा में हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग, बाल-बाल बचा: पुरानी रंजिश को लेकर...

कोटा में हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग, बाल-बाल बचा: पुरानी रंजिश को लेकर बदमाश दो गोलियां चलाकर भागे; पहले भी हो चुका हमला – Kota News


कोटा में पुरानी रंजिश के चलते हिस्ट्रीशीटर संदीप सोलंकी पर फायरिंग की गई। 5-6 बदमाशों के साथ बाइक पर सवार होकर आए हिस्ट्रीशीटर राहुल सिंधी ने दो गोलियां चलाई और मौके से भाग गया। गनीमत रही इनमें से एक फायर मिसफायर हो गया, जबकि दूसरी गोली उसके पास से ह

.

इस दौरान उसके चाचा का लड़का भी पास ही में था तो उसके पैर को मामूली छर्रे छूकर निकल गए।

हालांकि, घटना में हिस्ट्रीशीटर संदीप सोलंकी बाल-बाल बच गया। इससे पहले भी संदीप सोलंकी पर 2025 में फायरिंग और हमला हो चुका है। लगातार हो रही वारदातों से इलाके में आपराधिक रंजिश का मामला सामने आया है।

घटना कैथूनीपोल थाना इलाके में शिव मंदिर के पास शनिवार शाम 7:30 बजे की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एमबीएस अस्पताल में भिजवाया। जहां दोनों को मामूली खरोंच आने की बात सामने आई है।

डीएसपी रुद्र प्रताप शर्मा ने बताया कि संदीप सोलंकी कैथूनीपोल थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर राहुल सिंधी ने फायरिंग की है।

शराब की दुकान के पास बैठा था संदीप

कैथूनीपोल थाने के एएसआई गिर्राज प्रसाद आर्य ने बताया कि संदीप सोलंकी अपनी शराब की दुकान के पास शिव मंदिर में पानी की टंकी पर बैठा हुआ था। इस दौरान 5 से 6 बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और फायरिंग की। बदमाशों ने दो गोलियां चलाई। एक गोली मिस हुई, लेकिन फायरिंग में गोली संदीप के नहीं लगी और दीवार से टकराकर उसके चाचा के लड़के कुलदीप सिंह के दाहिने पैर पर छर्रे छूकर निकल गए। फरियादी की शिकायत के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है।

संदीप सोलंकी का मकान थाने के पीछे 200 मीटर दूर मौजूद है और उसके पास में उसकी शराब की दुकान भी है। संदीप सोलंकी कैथूनीपोल थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वहीं गोली चलाने वाला राहुल सिंधी भी थाने का ही हिस्ट्रीशीटर है।

पुलिस के मुताबिक, संदीप सोलंकी का शराब का व्यवसाय है। इसकी राहुल सिंधी से पुरानी रंजिश शराब व्यवसाय को लेकर ही चलती आ रही है। उस पर पहले भी दो से तीन बार हमले हो चुके हैं। 2 अक्टूबर 2025 में भी कैथूनीपोल थाना क्षेत्र में उस पर फायरिंग हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

———

ये खबर भी पढ़िए…

कोटा में डॉग को घुमा रहे कारोबारी को मारी गोली,VIDEO:पुलिस स्टेशन से 100 मीटर दूर हमला, सड़क पर दौड़ा-दौड़कर पीटा, चाकू भी मारा

कोटा में दिनदहाड़े एक शराब कारोबारी को बदमाशों ने गोली मार दी। फायरिंग के बाद आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और चाकू भी मारा। घटना कैथुनीपोल थाना क्षेत्र के पास गुरुवार (2 अक्टूबर) सुबह 7.30 बजे की है। (पूरी खबर पढ़ें…)



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments