Monday, August 3, 2026
Homeराज्यबिहार40 अपराधियों की संपत्ति जब्ती का प्रस्ताव कोर्ट में: मोतिहारी में...

40 अपराधियों की संपत्ति जब्ती का प्रस्ताव कोर्ट में: मोतिहारी में SP के नेतृत्व में तैयार हुई पहली सूची, मुखिया और मेयर के पति शामिल – Motihari (East Champaran) News



मोतिहारी पुलिस ने अपराध, शराब तस्करी और जमीन माफियागिरी से संपत्ति बनाने वालों पर कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 107 के तहत 40 अपराधियों की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव कोर्ट में भेजा है।

.

एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में तैयार की गई पहली सूची में जमीन माफिया चूमन पटेल, मुखिया राहुल सिंह और मोतिहारी नगर निगम मेयर के पति देवा गुप्ता शामिल हैं। जिला परिषद सदस्य के पति रंजीत गुप्ता का नाम भी इस सूची में है। इन सभी ने शराब तस्करी और जमीन कब्जे से करोड़ों की संपत्ति बनाई है।

कोर्ट से आदेश पर होगी कार्रवाई

एसपी ने बताया कि कोर्ट से अनुमति मिलते ही संपत्ति जब्ती शुरू होगी। धारा 107 के तहत उन लोगों पर कार्रवाई की जा रही है जो समाज में डर फैलाते हैं। पुलिस दूसरी सूची भी तैयार कर रही है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने अपराधियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मोतिहारी में अब अपराध से पैसा नहीं कमाया जा सकेगा। अपराधियों को या तो सही रास्ता चुनना होगा या फिर जेल जाना होगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments