जालौन के नदीगांव थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। रावतपुरा से दर्शन कर गांव लौट रहा था युवक कोंच थाना क्षेत्र के कुदरा गांव का रहने वाला धृतराज (40) मध्य प्रदेश के रावतपुरा से दर्शन कर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान नदीगांव थाना क्षेत्र में रंजीत के डेरा से आगे उसकी बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार ईको कार की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि ईको कार नदीगांव से मध्य प्रदेश के रावतपुरा की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि धृतराज की मौके पर ही मौत हो गई। कार छोड़कर फरार हुआ चालक हादसे के बाद ईको कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। ईको कार को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
Source link
ईको कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत: जालौन में हुआ हादसा, कार छोड़कर मौके से फरार हुआ चालक – Jalaun News
RELATED ARTICLES

