Tuesday, November 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशतेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत: संभल...

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत: संभल में भाईदूज पर पत्नी को मायके छोड़कर लौटते समय हादसा – Sambhal News




संभल में भाईदूज के लिए पत्नी को मायके छोड़कर घर लौट रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे जुनावई थाना क्षेत्र में सिकरौरा और बंदरई गांव के बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी जुनावई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रेशपाल यादव (30) पुत्र गेंदनलाल यादव गुंघैया गांव के रहने वाले थे। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वह पत्नी अनारकली को उनकी मायके रजवाना छोड़ने गए थे। वहां से घर लौटते समय सिकरौरा और बंदरई के बीच उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाई और पिता की पहले हो चुकी थी मौत हादसे की जानकारी मिलते ही रेशपाल के परिजन, ग्रामीण और ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए। परिवार में मां श्यामकली, पत्नी अनारकली, बेटे रविंद्र (12) और राहुल (7) के अलावा बेटी शिवानी (10) हैं। रेशपाल की शादी 14 साल पहले हुई थी। उनके भाई की पांच साल पहले और पिता की ढाई साल पहले मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी रेशपाल पर थी। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments