Wednesday, November 11, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमहाकाल ने भस्म आरती में धारण किए रजत मुकुट-मुंडमाल, रुद्राक्ष: बाबा...

महाकाल ने भस्म आरती में धारण किए रजत मुकुट-मुंडमाल, रुद्राक्ष: बाबा ने बुधवार को राजा स्वरूप में दिए दर्शन; सैकड़ों श्रद्धालु ने लगाई हाजिरी – Ujjain News




विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का राजा स्वरूप में आकर्षक श्रृंगार किया गया। मंदिर के पट खुलते ही सबसे पहले वीरभद्रजी को प्रणाम कर स्वस्ति वाचन किया गया। इसके बाद उनकी आज्ञा लेकर चांदी के द्वार खोले गए। गर्भगृह में पुजारियों ने भगवान का श्रृंगार उतारकर पंचामृत पूजन किया और कर्पूर आरती की। पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म अर्पित नंदी हॉल में नंदीजी का स्नान, ध्यान और पूजन किया गया। इसके बाद जल से भगवान महाकाल का अभिषेक किया गया। दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन संपन्न हुआ। ड्रायफ्रूट, फल और मिठाई का भोग लगाकर भगवान को भस्म अर्पित की गई। रजत मुकुट-मुंडमाल से किया राजा स्वरूप श्रृंगार भगवान महाकाल को भांग, चंदन, सिंदूर और आभूषणों से राजा स्वरूप में सजाया गया। बाबा ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला धारण की। सुगंधित पुष्पों से बनी माला भी भगवान को अर्पित की गई। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments