Wednesday, November 11, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशशाजापुर में जेसीबी से पानी की पाइप लाइन फूटी: हाईवे पर...

शाजापुर में जेसीबी से पानी की पाइप लाइन फूटी: हाईवे पर एक घंटे तक बहा पानी; दो दुकानों में घुसा, व्यापारी और आमलोग परेशान – shajapur (MP) News




शाजापुर में बुधवार को शहरी हाईवे पर बिजली के पोल शिफ्ट करने के काम के दौरान जेसीबी से नगर पालिका की पाइप लाइन फूट गई। पानी करीब एक घंटे तक सड़क पर बहता रहा और दो दुकानों में घुस गया। जनपद पंचायत के पास पीडब्ल्यूडी विभाग पोल शिफ्ट करने का काम करा रहा था। पाइप लाइन फूटने से सड़क पर पानी भर गया और आसपास कीचड़ हो गया। शहरी हाईवे पर लंबे समय से चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसके लिए सड़क के दोनों ओर खुदाई की गई है। निर्माण के चलते आसपास की दुकानों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। व्यापारियों का कहना है कि वे करीब एक साल से परेशान हैं। व्यापारियों के मुताबिक, सड़क निर्माण और खुदाई के कारण दिनभर धूल उड़ती है। इससे दुकानों पर बैठना और ग्राहकों का आना-जाना मुश्किल हो रहा है। दुकानों तक पहुंचने के लिए कोई दूसरा रास्ता या व्यवस्था भी नहीं की गई है। व्यापारियों ने कहा कि विकास कार्य जरूरी है, लेकिन निर्माण एजेंसियों को काम के दौरान आम लोगों और दुकानदारों की परेशानी का ध्यान रखना चाहिए। लंबे समय से चल रहे कार्य के कारण व्यापारी पहले ही परेशान हैं, ऐसे में बार-बार इस तरह की घटनाएं उनकी मुश्किलें बढ़ा रही हैं। व्यापारियों ने संबंधित विभागों से निर्माण कार्य में तेजी लाने और दुकानों तक पहुंचने के लिए उचित वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments