Thursday, November 19, 2026
Homeराज्यबिहारअररिया में 12 दिन हर रोज 6 घंटे पावर कट: सुबह...

अररिया में 12 दिन हर रोज 6 घंटे पावर कट: सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक कटौती, 33 केवी फीडर के तार बदलने का होगा काम – Araria News




अररिया के नरपतगंज प्रखंड में 19 से 30 नवंबर तक रोजाना सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली नहीं मिलेगी। 33 केवी नरपतगंज फीडर के पुराने तार बदलकर उनकी जगह उच्च क्षमता वाले तार लगाए जाएंगे। बिजली विभाग के मुताबिक, इस दौरान विद्युत शक्ति उपकेंद्र नरपतगंज से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे नरपतगंज क्षेत्र के उपभोक्ताओं को रोज करीब 6 घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। काम पूरा होने तक सप्लाई रहेगी बंद विभाग ने बताया कि तार बदलने का काम बिजली सप्लाई व्यवस्था बेहतर करने और आगे बिजली से जुड़ी समस्याएं कम करने के लिए किया जा रहा है। काम पूरा होने तक तय समय पर बिजली कटेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से जरूरी काम पहले से निपटाने की अपील की है। सुबह 9 बजे से पहले पानी भरने, मोबाइल और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज करने और बिजली से जुड़े रोजमर्रा के काम पूरे करने की सलाह दी गई है। फारबिसगंज विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता राजेश प्रियदर्शी ने इस बारे में जानकारी दी। विभाग ने उपभोक्ताओं से काम के दौरान सहयोग करने और 19 से 30 नवंबर तक तय समय को ध्यान में रखकर अपने काम की योजना बनाने की अपील की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments