Friday, May 29, 2026
Homeराज्यराजस्तान'मोहन वीणा और सात्विक वीणा' की जुगलबंदी ने किया भाव-विभोर: पद्मभूषण...

‘मोहन वीणा और सात्विक वीणा’ की जुगलबंदी ने किया भाव-विभोर: पद्मभूषण पं. विश्वमोहन भट्ट और पं. सलिल भट्ट ने बांधा समां, विश्व शांति का दिया संदेश – Jaipur News


ग्रैमी अवार्ड विजेता, पद्म भूषण पंडित विश्व मोहन भट्ट और उनके पुत्र पं. सलिल भट्ट की मोहन वीणा और सात्विक वीणा का विशेष जुगलबंदी ने समां बांध दिया।

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) की ओर से आयोजित एकसंगीतमय संध्या में ग्रैमी अवार्ड विजेता, पद्म भूषण पंडित विश्व मोहन भट्ट और उनके पुत्र पं. सलिल भट्ट की मोहन वीणा और सात्विक वीणा का विशेष जुगलबंदी ने समां बांध दिया। यह संध्या श्रोताओं को भारतीय शा

.

कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना, अभिनेत्री व कोरियोग्राफर शिंजिनी कुलकर्णी ने किया।

वहीं, राम और हनुमान जी की स्तुतियों की संगीतमय व्याख्या ने श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। प्रस्तुति के दौरान, बनारस घराने के प्रसिद्ध तबला वादक, पंडित अभिषेक मिश्रा ने अपने तबले की दमदार थाप से श्रोताओं में जोश और ऊर्जा भर दी।

इस अवसर पर जयपुर की इस मिट्टी से निकले संगीत सम्राट, पंडित विश्व मोहन भट्ट को उनके 75वें अमृत महोत्सव वर्ष में इस अद्वितीय सफर और भारतीय संगीत को वैश्विक मंच तक पहुंचाने के लिए विशेष अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सुधांशु कासलीवाल द्वारा प्रदान किया गया। इससे पूर्व, पंडित विश्व मोहन भट्ट की यात्रा पर एक शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री भी प्रस्तुत की गई।

इससे पूर्व, पंडित विश्व मोहन भट्ट की यात्रा पर एक शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री भी प्रस्तुत की गई।

इससे पूर्व, पंडित विश्व मोहन भट्ट की यात्रा पर एक शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री भी प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना, अभिनेत्री व कोरियोग्राफर शिंजिनी कुलकर्णी ने किया। उन्होंने पंडित विश्व मोहन भट्ट और पंडित सलिल भट्ट के साथ एक सार्थक संवाद प्रस्तुत किया, जिसमें दोनों कलाकारों के जीवन के प्रेरणादायक और रोचक अनुभवों को दर्शकों के सामने लाया गया। यह आयोजन न केवल एक संगीतमय प्रस्तुति था, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक जीवंत उत्सव भी था।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments