Friday, May 29, 2026
Homeराज्यबिहारछपरा में पिकअप पलटी, 5 लोगों की मौत, 20 घायल: टायर...

छपरा में पिकअप पलटी, 5 लोगों की मौत, 20 घायल: टायर फटने से हादसा, मक्का लेकर हाजीपुर जा रहे थे सभी – Hajipur (Vaishali) News


सारण में सोमवार सुबह सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। 20 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में तीन महिलाएं हैं। घायलों में 2 की हालत गंभीर है, जिसे पटना रेफर किया गया है।

.

हादसा छपरा-हाजीपुर NH-19 पर हुआ। नयागांव थाना क्षेत्र के बाजितपुर फोरलेन पर पिकअप वैन पलट गई।

बताया जा रहा है कि गाड़ी की स्पीड ज्यादा थी। बाजितपुर के पास अचानक पिकअप का एक चक्का ब्लास्ट कर गया, जिससे गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई।

सभी लोग दिघवारा से मक्का लोड कर हाजीपुर उसे भुनवाने जा रहे थे। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है।

घटनास्थल पर मक्के के बोरे बिखरे पड़े थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। प्रशासन घायलों के इलाज की व्यवस्था कर रहा है। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है।

वारदात के बाद की कुछ तस्वीरें….

हादसे में घायल लोगों को हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया है।

महिला का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी।

महिला का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी।

खबर अपडेट हो रही है…..



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments