Monday, April 13, 2026
Homeराज्यदिल्लीUP-राजस्थान पहुंचा मानसून, 40 जिलों में बारिश: झारखंड में रेड अलर्ट,...

UP-राजस्थान पहुंचा मानसून, 40 जिलों में बारिश: झारखंड में रेड अलर्ट, रांची में स्कूल बंद; भोपाल-इंदौर में आंधी-बारिश की चेतावनी


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Monsoon Rainfall Flood Alert| Gujarat Maharashtra Rajasthan MP UP Jharkhand

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बीते 3 दिन में मानसून ने MP, UP, बिहार समेत 6 राज्य कवर किए हैं।

गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के बाद मानसून ने राजस्थान-उत्तर प्रदेश में भी एंट्री ले ली है। मानसून ने 3 दिन में 6 राज्यों को कवर किया है। पूर्वी UP के 13 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

राजस्थान में बुधवार को मानसून की एंट्री हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार को 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। अगले 4 दिन दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश होगी।

मध्यप्रदेश के 54 जिलों में मानसून पहुंच गया है। आखिरी बचे भिंड जिले में भी आज मानसून की एंट्री हो जाएगी। ग्वालियर और चंबल में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल-इंदौर में भी आंधी-बारिश की संभावना है।

झारखंड में आज तेज भारी का रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के अनुमान के चलते रांची के सभी स्कूल गुरुवार को बंद रहेंगे। बुधवार को खराब मौसम के कारण रांची से 4 फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं।

मौसम विभाग ने गुरुवार को गुजरात, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, कोंकण-गोवा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सौराष्ट्र-कच्छ, कर्नाटक और केरल के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

19 जून तक मानसून कहां पहुंचा, मैप से समझिए…

केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड से 2 की मौत, ओडिशा में अलर्ट बुधवार को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा रूट पर तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायल यात्रियों को कंडी से गौरीकुंड भेजा गया।

IMD के मुताबिक आज ओडिशा के सुंदरगढ़, क्योंझर, झारसुगुड़ा और संबलपुर में बहुत भारी बारिश और समंदर की स्थिति बहुत खराब होने की संभावना है। इसलिए मछुआरों को इस दौरान समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

दिल्ली की हवा 8 महीने बाद सबसे साफ, AQI 81 पहुंचा दिल्ली में भी प्री-मानसून एक्टिविटी के कारण रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के कारण दिल्ली के लोगों गर्मी से राहत मिली है। साथ ही प्रदूषण भी कम हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में 8 महीने से ज्यादा समय में सबसे साफ हवा दर्ज की गई।

ऐसा इसलिए क्योंकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गिरकर 81 पर आ गया, जो इसे संतोषजनक कैटेगरी में रखता है। इससे पहले सबसे साफ हवा 29 सितंबर 2024 को दर्ज की गई थी, जिसमें 76 AQI था। CPCB के मुताबिक 0 से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 से 100 के बीच AQI संतोषजनक, 101 से 200 के बीच AQI मध्यम, 201 से 300 के बीच AQI खराब, 301 से 400 के बीच AQI बहुत खराब और 401 से 500 के बीच AQI गंभीर माना जाता है।

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

राजस्थान का माउंट आबू बादलों में छिपा नजर आया। फोटो माउंट आबू के टाइगर पथ के गोल्ड हॉर्न पहाड़ी की है।

राजस्थान का माउंट आबू बादलों में छिपा नजर आया। फोटो माउंट आबू के टाइगर पथ के गोल्ड हॉर्न पहाड़ी की है।

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भारी बारिश से सड़कें लबालब हो गईं, पानी घरों में घुस गया।

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भारी बारिश से सड़कें लबालब हो गईं, पानी घरों में घुस गया।

मानसून की एंट्री के बाद रांची के एक स्कूल में बच्चे खुद को बारिश से बचाते हुए नजर आए।

मानसून की एंट्री के बाद रांची के एक स्कूल में बच्चे खुद को बारिश से बचाते हुए नजर आए।

असम के सिलचर में कलैन-सिलचर रोड पर भांगरपार में हारांग पुल ढह गया, जिससे दो भारी ट्रक नदी में गिर गए।

असम के सिलचर में कलैन-सिलचर रोड पर भांगरपार में हारांग पुल ढह गया, जिससे दो भारी ट्रक नदी में गिर गए।

मुंबई में बारिश के दौरान मरीन ड्राइव पर ऊंची लहरें उठती दिखीं।

मुंबई में बारिश के दौरान मरीन ड्राइव पर ऊंची लहरें उठती दिखीं।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम…

20 जून: हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश की चेतावनी है। उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

21 जून: उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी है।

राज्यों के मौसम का हाल

राजस्थान: मानसून की एंट्री, आज 27 जिलों में बरसात का अलर्ट, सीकर में सड़कें डूबीं, सिरोही में 4 घंटे तक पानी बरसा

राजस्थान में मानसून की एंट्री हो गई है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे मौसम केंद्र जयपुर ने मानसून की एंट्री की जानकारी दी। मौसम विभाग ने गुरुवार को 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम केंद्र जयपुर ने अगले चार दिन दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें…

मध्य प्रदेश: 54 जिलों में मानसून पहुंचा, भिंड में आज एंट्री, ग्वालियर-चंबल में तेज बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश के 54 जिलों में मानसून 3 दिन में ही पहुंच गया। सिर्फ एक जिला भिंड बचा है, जहां गुरुवार को मानसून की एंट्री हो जाएगी। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर रहेगा। UP: 4 साल बाद समय से पहुंचा मानसून, आज 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 से 22 जून तक भारी बरसात की संभावना

UP में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने ललितपुर और सोनभद्र के रास्ते एंट्री ले ली है। 4 साल बाद मानसून अपने तय समय पर आया है। मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 22 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। UP में अब तक 35.4 MM बारिश दर्ज की गई है। बुधवार को प्रदेश के 9 शहरों में बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: आज बारिश का अलर्ट, 25 जिलों में तेज बारिश की संभावना, गया में सबसे ज्यादा 105 MM बारिश हुई

बिहार में अब मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है। राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है। गुरुवार को बिहार के सभी 38 जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 25 जिलों में ऑरेंज और 13 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: 17 जिलों में बारिश अलर्ट, आसमानी बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी, प्री मानसून एक्टिव होगा

हरियाणा में आज 17 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में हल्की बारिश होगी। इन जिलों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलेंगी। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: आठ जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, औसतन 3.6 डिग्री अधिक बढ़ा तापमान

मौसम विभाग ने 22 जून तक पंजाब के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 21-22 जून को पंजाब के अधिकतर जिलों में बारिश होगी। 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पंजाब में अधिकतम तापमान में औसतन 3.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, तापमान अभी भी सामान्य से 1.7 डिग्री कम बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments