Monday, July 7, 2025
Homeराज्यमहाराष्ट्रहरियाणा की लेडी IPS अफसर का अचानक निधन: 48 साल की...

हरियाणा की लेडी IPS अफसर का अचानक निधन: 48 साल की उम्र में अंतिम सांस ली; पति महाराष्ट्र में IG, मां भी IAS अधिकारी रह चुकी – Karnal News


IPS अफसर स्मिति चौधरी की फाइल फोटो।

हरियाणा की IPS अधिकारी स्मिति चौधरी का शुक्रवार को अचानक 48 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं, जिस वजह से छुट्‌टी पर चल रहीं थी। जिसके बाद वह पति से मिलने महाराष्ट्र के नासिक में गई थीं। उनके पति राजेश कुमार भी IPS अधिकारी है

.

वहीं पर तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। जिसके बाद वहीं उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्मिति मूल रूप से जींद के डूमरखां कलां गांव की रहने वाली थीं। उनका जन्म 15 अगस्त 1976 को हुआ था। इसके बाद कैथल में उनकी शादी हुई थी। फिलहाल स्मिति का परिवार पंचकूला में रह रहा है।

स्मिति बतौर HPS अधिकारी हरियाणा पुलिस में आईं थी लेकिन बाद में उनकी प्रमोशन IPS के तौर पर हो गई। जिसके बाद वह 2012 बैच की हरियाणा कैडर की IPS अधिकारी बनीं। इस वक्त वह अंबाला में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के SP के पद पर तैनात थीं। स्मिति की मां जयवंती श्योकंद भी IAS अधिकारी रह चुकी हैं। इसके अलावा भी उनके मायके के परिवार में ज्यादातर रिश्तेदार बड़े अधिकारी रहे।

ये तस्वीर उस दौरान की है, जब स्मिति चौधरी अंबाला में तैनात थीं। उनसे मिलने के लिए द ग्रेट खली पहुंचे थे।

स्मिति के मायके के अधिकतर सदस्य अफसर रहे

1998 में राजेश कुमार से हुई थी शादी स्मिति चौधरी की शादी साल 1998 में कैथल के गढ़ी गांव के रहने वाले राजेश कुमार से हुई थी, जो महाराष्ट्र में IG पोस्टेड हैं। स्मिति के दादा चौधरी बसंत सिंह के परिवार के अधिकतर सदस्य अफसर हैं। बड़े बेटे रामकुमार श्योकंद कॉलेज से प्रोफेसर रिटायर हैं तो उनकी धर्मपत्नी जयवंती श्योकंद IAS अफसर रही हैं। रामकुमार का बेटा यशेंद्र IAS अफसर है। बेटी स्मिति चौधरी IPS अफसर बनीं।

बसंत के एक बेटे रिटायर्ड कर्नल बसंत सिंह के दूसरे बेटे स्व. सज्जन कुमार कॉन्फेड में जीएम थे और उनकी धर्मपत्नी कृष्णा डिप्टी डीईओ रही हैं। तीसरे बेटे वीरेंद्र एसई थे और उनकी धर्मपत्नी इंडियन एयरलाइंस में डिप्टी मैनेजर रही हैं। चौथे बेटे गजेंद्र सिंह आर्मी में कर्नल रिटायर रहे हैं और अभी निजी पायलट हैं। बसंत सिंह की बड़ी बेटी बिमला ग्रेजुएट हैं और पति इंद्र सिंह एडवोकेट हैं। उनके बेटे अनिल ढुल भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में हैं।

बेटी भी रिटायर्ड प्रिंसिपल दूसरी बेटी कृष्णा प्रिंसिपल रिटायर्ड हैं और उनके पति रघुबीर पंघाल आर्मी में मेजर से रिटायर होने के बाद एचएयू में विभागाध्यक्ष रहे हैं। कृष्णा की बेटी दया पंघाल ईटीओ है और बेटा विक्रम डॉक्टर है। तीसरी बेटी कौशल्या पोस्ट ग्रेजुएट हैं और उनके पति रणधीर सिंह एसई पब्लिक हेल्थ रहे हैं। उनकी बेटी रितु चौधरी आईआरएस अधिकारी हैं और पति अनुराग शर्मा भी आईआरएस अधिकारी हैं।

ये तस्वीर चौधरी बसंत सिंह की है। वह स्मिति चौधरी के दादा लगते थे।

ये तस्वीर चौधरी बसंत सिंह की है। वह स्मिति चौधरी के दादा लगते थे।

स्मिति चौधरी की पोस्टिंग से जुड़ी जानकारियां 4 पॉइंट्स में जानिए…

  • 2004 में DSP से सेवाएं शुरू की: स्मिति चौधरी ने 6 जनवरी 2004 को हरियाणा पुलिस में DSP के रूप में अपनी सेवा शुरू की। ट्रेनिंग के बाद उनकी पहली तैनाती एंटी करप्शन ब्यूरो में DSP के पद पर हुई। इसके बाद वे 28 नवंबर 2006 से 8 फरवरी 2010 तक पंचकूला DSP, 9 फरवरी 2010 से 22 जुलाई 2011 तक DGP ऑफिस में फ्लाइंग स्क्वायड DSP और 19 अगस्त 2011 से 22 जुलाई 2014 तक लोकायुक्त कार्यालय में DSP रहीं।
  • 2014 में ASP प्रमोट हुईं: 22 जुलाई 2014 को वह एडिशनल सुपरिंटेंडेंट ऑफिस पुलिस (ASP) प्रमोट हुईं। कुछ दिन पोस्टिंग की प्रतीक्षा में रहने के बाद उन्हें फिर से लोकायुक्त कार्यालय में SP के पद पर नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने 28 फरवरी 2017 तक कार्य किया। 28 फरवरी 2017 को उन्हें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयन सूची 2015 के तहत शामिल किया गया, और उनकी बैच वर्ष 2012 निर्धारित हुई।
  • 2021 तक पुलिस की बटालियन में कमांडेंट रहीं: इसके बाद 28 फरवरी 2017 से 22 नवंबर 2017 तक लोकायुक्त SP, 23 नवंबर 2017 से 20 नवंबर 2018 तक स्टेट विजिलेंस ब्यूरो में SP, 21 नवंबर 2018 से 1 जुलाई 2019 तक चरखी दादरी की SP और 2 जुलाई 2019 से 26 अगस्त 2019 तक पंचकूला में CM फ्लाइंग स्क्वायड की SP रहीं। 27 अगस्त 2019 को उन्हें अंबाला सिटी में हरियाणा आर्म्ड पुलिस की प्रथम बटालियन में कमांडेंट नियुक्त किया गया, जहां वे 20 जून 2021 तक रहीं।
  • 2023 में अंबाला ACB में SP नियुक्त हुईं: इसके बाद वे 21 जून 2021 से 15 सितंबर 2023 तक हरियाणा पुलिस मुख्यालय में लॉ एंड ऑर्डर शाखा में SP के पद पर कार्यरत रहीं। 15 सितंबर 2023 को उन्हें एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में SP के रूप में नियुक्त किया गया, जहां वे अब तक कार्यरत थीं। राज्य सरकार ने 4 फरवरी 2025 को एक आदेश जारी किया था, जिसमें उन्हें 1 जनवरी 2025 से चयन श्रेणी (सिलेक्शन ग्रेड) में प्रमोट करते हुए वेतनमान लेवल-13 प्रदान करने की घोषणा की गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments