तारिक सिद्दीकी | सहारनपुरकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
सहारनपुर में मोहर्रम और कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स के जिला प्रशिक्षण इकाई में एसएसपी की अध्यक्षता में डायल-112 के अधिकारियों और कर्मचारियों की गोष्ठी हुई।
एसएसपी ने डायल-112 की टीम को 24 घंटे मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाए। डायल-112 को प्रदेश की सबसे तेज सेवा बताते हुए उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी सिर्फ रिस्पांस तक सीमित नहीं है। शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी इसका दायित्व है।
पुलिसकर्मियों को भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक नियंत्रण के निर्देश दिए गए। धार्मिक आयोजनों की निगरानी और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर नजर रखने को कहा गया। स्थानीय इंटेलिजेंस की जानकारी को गंभीरता से लेने पर जोर दिया गया।
एसएसपी ने कहा कि जनता से बातचीत में सौम्यता और संवेदनशीलता जरूरी है। पुलिसकर्मियों का व्यवहार पुलिस की छवि बनाता है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने त्योहारों के दौरान पूरी सतर्कता बरतने का आश्वासन दिया।
