जिले में पिछले 24 घंटे में सुबह 8 बजे तक 271 एमएम बारिश हुई है।
झालावाड़ में रविवार को मौसम ने करवट बदली। सुबह 11 बजे से तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश का अलर्ट जारी कर दिया था। जिले में पिछले 24 घंटे में सुबह 8 बजे तक 271 एमएम बारिश हुई है।
.
सुबह का मौसम साफ था। सवा 11 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। फिर बारिश की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़कों पर पानी बहने लगा। आधे घंटे की तेज बारिश के बाद हल्की बारिश जारी रही।
शनिवार को भी शहर में सुबह से रिमझिम बारिश हुई। इससे लोगों को उमस से राहत मिली। दिन में कई बार मौसम ने करवट बदली। सुबह 11:40 बजे हल्की बारिश हुई। दोपहर 2:45 बजे 20 मिनट तक फिर बारिश हुई। शाम को 4:45 से 5:20 बजे तक बारिश का दौर चला।
जुलाई में अब तक अच्छी बारिश से किसानों को राहत मिली है। ग्रामीण इलाकों में फसलों की बुवाई का काम चल रहा है।
सुबह 8 बजे तक जिले की बारिश झालावाड़ जिले में पिछले 24 घंटे में सुबह 8 बजे तक 271 एमएम बारिश हुई है। इसमें झालावाड़ में 2 एमएम बारिश हुई है। इसी प्रकार रायपुर 11, अकलेरा में 7, असनावर में 7, बकानी में 28, झालरापाटन में 17, खानपुर में 1, मनोहरथाना में 115, पचपहाड़ में 20, सुनेल में 16 एमएम बारिश हुई। इसी तरह डग में 20, गंगधार में 11 एमएम बारिश हुई।