Wednesday, November 11, 2026
Homeटेक्नोलॉजीAir Purifier खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? सस्ता प्यूरीफायर भी...

Air Purifier खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? सस्ता प्यूरीफायर भी पड़ेगा महंगा


दिवाली के बाद दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में AQI लेवल गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। कई शहरों में एयर क्वालिटी 400 के करीब रहा है। ऐसे में एयर प्यूरीफायर के बिना सांस लेने में भी तकलीफ हो सकती है। खास तौर पर बच्चों और बूढ़ों के साथ-साथ अस्थमा के मरीजों के लिए यह AQI लेवल काफी खतरनाक है। अगर, आप भी नया एयर प्यूरीफायर खरीदना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

किन बातों का रखें ध्यान?

इन दिनों बाजार में आपको कई ब्रांड्स के एयर प्यूरीफायर (Air Purifier) मिल जाएंगे, जिनकी कीमत 3,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक हो सकती है। हालांकि, यह कीमत एयर प्यूरीफायर की टेक्नोलॉजी, साइज और फिल्टर क्वालिटी पर निर्भर करती है। ऐसे में आप इसे खरीदते समय कंफ्यूज हो सकते हैं। आइए, जानते हैं कि कौन सी बेसिक चीजें हैं, जो आपको एयर प्यूरीफायर में देखना चाहिए…

HEPA फिल्टर – एयर प्यूरीफायर भी वाटर प्यूरीफायर की तरह ही होता है, जिसमें फिल्टर मुख्य कंपोनेंट होता है। किसी भी एयर प्यूरीफायर में True- HEPA यानी हाई एफिशिएंसी पार्टिकुलेट एयर फिल्टर की क्वालिटी को चेक करना चाहिए। HEPA H13 ग्रेड वाले फिल्टर 0.3 माइक्रोन तक के बारिक कणों को छानने की क्षमता रखता है। PM 2.5 साइज वाले कण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं, जिसे यह आसानी से फिल्टर करता है।

CADR रेटिंग – एयर प्यूरीफायर खरीदते समय उसके CADR रेटिंग को चेक करना बेहद जरूरी है। CADR यानी क्लिन एयर डिलीवरी रेटिंग से आपको एयर प्यूरीफायर द्वारा कमरे में मौजूद पॉल्यूटेंट को निकालने की दर का पता चलता है। किसी भी एयर प्यूरीफायर में CADR कम से कम 2/3 होना चाहिए। एयर प्यूरीफायर की क्लीनिंग दर 200 से 350 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा होना बहुत जरूरी है।

कवरेज एरिया – एयर प्यूरीफायर का चुनाव कवरेज एरिया यानी कमरे की लंबाई और चौड़ाई के हिसाब से ही करें। आसान भाषा में कहें तो एयर प्यूरीफायर में लगा मशीन कितने वर्ग फुट के हवा को साफ करने की क्षमता रखता है ये जरूर चेक करें। अगर, आपके कमरे की साइज कम है तो छोटा प्यूरीफायर भी खरीद सकते हैं और अगर कमरे की साइज ज्यादा है तो ज्यादा कैपेसिटी वाला एयर प्यूरीफायर घर लाएं।

एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर – किसी भी एयर प्यूरीफायर में एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर का रहना जरूरी है। यह किसी भी धुएं या बदबू या किसी भी प्रकार के गंध को सोखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में कमरे में आने वाले दुर्गंध को भी रोका जा सकेगा।

नॉइज लेवल – हमें किसी भी एयर प्यूरीफायर को खरीदने से पहले उसके मोटर के नॉइज लेवल को जरूर चेक करना चाहिए। अगर, नॉइज लेवल ज्यादा रहेगा तो आप चैन की नींद नहीं सो पाएंगे। 

फिल्टर रिप्लेसमेंट कॉस्ट –  फिल्टर रिप्लेसमेंट कॉस्ट पर भी नजर रखना जरूरी है। किसी एयर प्यूरीफायर की कीमत कम है, लेकिन उसके फिल्टर की कॉस्ट ज्यादा है तो आपके लिए यह महंगा सौदा हो सकता है। एयर प्यूरीफायर का फिल्टर भी फ्रिक्वेंटली चेंज करना पड़ता है। ऐसे में आपकी लागत बढ़ जाएगी।

इन सब के अलावा ओजोन फ्री सर्टिफिकेशन और रियल-टाइम क्वालिटी इंडिकेटर आदि का भी ध्यान रखना चाहिए। ओजोन फ्री सर्टिफाइड एयर प्यूरीफायर फेफड़ों के लिए सुरक्षित माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें – Vivo V80 FE जल्द भारत में होगा लॉन्च, गीकबेंच पर रिवील हुए फीचर्स





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments