Monday, July 20, 2026
Homeटेक्नोलॉजीAirtel ने सस्ते में लॉन्च किया नया प्रीपेड प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग...

Airtel ने सस्ते में लॉन्च किया नया प्रीपेड प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा


Airtel ने अपने यूजर्स के लिए नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को कम खर्च में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ अनलिमिटेड डेटा का लाभ मिलता है। एयरटेल का यह प्रीपेड प्लान बिना किसी डेली डेटा लिमिट के साथ आता है। देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने इस प्लान को चुनिंदा टेलीकॉम सर्किल के यूजर्स के लिए पेश किया है।

एयरटेल का नया प्लान

एयरटेल का यह नया प्रीपेड प्लान ओडिशा टेलीकॉम सर्किल के लिए लॉन्च किया गया है। इस प्लान की कीमत 399 रुपये है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। यह प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड डेटा बेनिफिट्स के साथ आता है।

यूजर्स चाहे 4G नेटवर्क में हो या 5G नेटवर्क में उन्हें डेटा इस्तेमाल करने के लिए किसी भी तरह की डेली लिमिट नहीं मिलेगी। वो बिना किसी लिमिट के किसी भी नेटवर्क में डेटा यूज कर सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने इस प्लान के साथ फेयर यूसेज पॉलिसी यानी FUP के तहत 300GB की लिमिट रखी है यानी यूजर्स पूरी वैलिडिटी में कुल 300GB तक डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ट्राई की गाइडलाइंस के मुताबिक, डेली 100 फ्री SMS का लाभ लिया जा सकता है।

28 दिनों की वैलिडिटी

भारती एयरटेल का यह प्रीपेड प्लान 399 रुपये की कीमत में आता है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। एयरटेल ने इसके अलावा यह भी घोषणा की है कि ओडिशा टेलीकॉम सर्किल में कंपनी ने 1500 नए 5G मोबाइल टावर लगाए हैं। नए टावर लगाने से पूरे ओडिशा टेलीकॉम सर्किल में यूजर्स को पहले के मुकाबले बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इसका फायदा 11 मिलियन यानी 1.1 करोड़ लोगों को होगा।

फीफा वर्ल्ड कप के लिए खास ऑफर

Airtel की अन्य खबरों की बात करें तो कंपनी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल के लिए खास प्लान पेश किया है। एयरटेल के WiFi + TV यूजर्स को 599 रुपये के बंडल पैक के साथ Unite8 Sports चैनल का सब्सक्रिप्शन मिल जाएगा। इसके लिए यूजर्स को 24 रुपये अतिरिक्त खर्च करना होगा। अपने रेगुलर टीवी/DTH प्लान के साथ इस चैनल को जोड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें – iPad Mini में हो सकता है अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड, मिलेगी OLED स्क्रीन, जानें कब होगा लॉन्च





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments