Sunday, October 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशBHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर: भगत सिंह...

BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर: भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई – Varanasi News




मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे आंदोलन का असर बीएचयू में भी दिखने लगा है। जहां एक और अलग-अलग पार्टियां ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन, अस्थि विसर्जन जैसे कार्यक्रम कर रही हैं, वहीं बीएचयू के दीवारों पर भी चुनाव बहिष्कार के पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों पर अंग्रेजी में ‘बॉयकॉट इलेक्शंस’, ‘रोलबैक एसआईआर’ और ‘रोलबैक सीएए-एनआरसी’ जैसे नारे लिखे हैं। यह पोस्टर भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा (बीएसएम) ने लगाए हैं। संगठन ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को वापस लेने की मांग की है। देखें तस्वीरें…. पोस्टरों पर लिखे हैं ये नारे
दीवारों पर चिपकाए गए पोस्टरों में चुनावों के बहिष्कार, एसआईआर वापस लेने और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) तथा राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को वापस लेने की मांग की गई है। चुनावी व्यवस्था के बहिष्कार की अपील
संगठन की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, मोर्चा चुनावी व्यवस्था का बहिष्कार करने और क्रांतिकारी आंदोलन से जुड़कर भारत में नवजनवादी क्रांति को सफल बनाने की बात कर रहा है। संगठन ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर रद्द करने की मांग के समर्थन में पोस्टर अभियान चलाया है। पूरे देश में चल रहा ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध आंदोलन पूरे देश में मुख्यालय चुनावायुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments