भाजपा नेत्री शीतल देओल ने हमले के बारे में बताती हुईं।
गाजियाबाद की भाजपा नेत्री शीतल देवल पर बुधवार देर शाम बाइक सवार 2 हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। पहले उनकी क्रेटा कार का पीछा किया, फिर गाड़ी को साइड में लाकर आगे लाए। इसके बाद हमलावर रेकी करते रहे। जहां बदमाशों ने कार के पीछे के हिस्से पर फाय
.
इसी क्रेटा कार में हमालवरों ने गोली मारी।

भाजपा विधायक संजीव शर्मा भी रात में मधुबन बापूधाम थाने पहुंचे।
नोएडा से गाजियाबाद घर आ रहीं थी शीतल देओल
गाजियाबाद के सिबनपुरा में रहने वाली शीतल देओल वार्ड 9 से भाजपा पार्षद हैं। यह वार्ड सिहानीगेट में आता है। वह बुधवार देर शाम अपनी वहाइट रंग की क्रेटा कार से नोएडा के दादरी से अपने घर गाजियाबाद लौट रही थीं, एक्सप्रेसवे से उतरने के बाद वह एनडीआरएफ रोड से संजय नगर की तरफ चलीं।
गाड़ी को खुद ही ड्राइव कर रहीं थी। यह इलाका सुनसान रहता है। जहां बाइक से दो हमलावरों ने उनकी रेकी की। शीतल देओल का कहना है कि बाइक सवार कभी साइड में दिखे तो कभी आगे निकालकर रेकी करते रहे।
जैसे ही गाड़ी की स्पीड बढाई तभी कार पर पीछे से फायरिंग की गई। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार 2 अज्ञात हमलावरों पर जानलेवा हमले की धारा में केस दर्ज किया गया है। जिसमें 4 टीमें लगाईं गईं हैं। अलग अलग स्थानों पर सीसी टीवी की भी जांच की जा रही है।
खोखे जलने का मामले की जांच कर रही
सिहानीगेट क्षेत्र में कुछ दिनों पहले उन्होंने एक आरसीसी सड़क का निर्माण कराया था। दूसरी तरफ खोखे हटवाए थे। यहां एक नेता लगातार खोखे लगाने वालों लोगों से पैसा लेता है। जिसने विरोध किया था। इसके बाद भाजपा पार्षद ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि मेरी छवि खराब की जा रही है। मेरा खोखों से कोई लेना देना नहीं है, आग कैसे लगी है इसका भी नहीं पता। क्षेत्र में कुछ लोग मेरी छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। हमले के बाद भाजपा पार्षद शीतल देओल ने कहा कि मैंने पहले एसीपी सिहानीगेट मेम को कॉल की। उन्होंने ही कविनगर पुलिस को बताया। मैं हमले के बाद घबरा गई, 112 पर कॉल नहीं लगी।
विधायक व महानगर अध्यक्ष ने CP से बात की
बेजीपी नेत्री पर हमले की जानकारी पर महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, शहर से भाजपा विधायक संजीव शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी और अन्य समर्थक भी पहुंचे। जिसके बाद डीसीपी धवल जायसवाल और एसीपी सूर्यबली मौर्य भी पहुंचे। मौके पर जांच पड़ताल की गई। भाजपा विधायक और अन्य नेताओं ने पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड को पूरा मामला बताया।

