BSNL ने अपने फ्रीडम प्लान को फिर से लॉन्च कर दिया है। भारत संचार निगम लिमिटेड के इस 1 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिल रहे हैं। BSNL ने पिछले साल अगस्त में इस प्लान को लॉन्च किया था। बाद में इस प्लान को दिवाली तक एक्सटेंड कर दिया गया था। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह फ्रीडम ऑफर साल की शुरुआत में भी दोबारा शुरू किया गया था। फिर इस प्लान और ऑफर को बंद कर दिया गया।
1 रुपये वाले प्लान की वापसी
भारत संचार निगम लिमिटेड ने एक बार फिर से अपने इस ऑफर की घोषणा की है। BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस 1 रुपये वाले प्लान की वापसी की घोषणा की है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो 1 रुपये में यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही, यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है।
BSNL के सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, यह 1 रुपये वाला प्लान डेली 2GB डेटा बेनिफिट्स और 100 फ्री SMS के साथ आता है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह प्रीपेड प्लान खास तौर पर नए यूजर्स के लिए है। अगर, कोई यूजर दूसरे ऑपरेटर से BSNL में अपना नंबर MNP कराते हैं तो ही उन्हें इस प्लान का लाभ मिलेगा।
नेटवर्क कवरेज हो रहा बेहतर
भारत संचार निगम लिमिटेड लगातार अपने यूजर्स की सुविधा के लिए सस्ते प्लान उतार रहा है। इसके अलावा कंपनी अपने मोबाइल नेटवर्क कवरेज को भी बेहतर कर रही है। हाल ही में BSNL ने करीब 1 लाख नए 4G/5G मोबाइल टावर लगाए हैं। ये टावर पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर बेस्ड है। इसके अलावा सरकार ने BSNL को इस साल बजट में हजारों रुपये देने का वादा किया है। BSNL अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने के लिए काम कर रहा है और सरकार की तरफ से भी टेलीकॉम ऑपरेटर को सहायता दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें – 20,000 रुपये से कम में मिल रहा बड़ी स्क्रीन वाला Smart LED TV

